फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Big vehicles will not enter the city for two days from tomorrow, restrictions on many roads also

गोरखपुर आने से पहले पढ़ लें ये खबर: कल से दो दिन शहर में नहीं आएंगे बड़े वाहन, कई रास्तों पर प्रतिबंध भी

Mon, 23 Oct 2023 10:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Oct 2023 10:05 AM IST
विज्ञापन
Big vehicles will not enter the city for two days from tomorrow, restrictions on many roads also
गोरखपुर में दुर्गा पंडाल। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर 24 अक्तूबर सुबह आठ बजे से 26 अक्तूबर विसर्जन समाप्ति तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह सभी वाहन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएंगे। इसके अलावा शहर के कई रास्तों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। एंबुलेंस पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा।

विज्ञापन


इधर से जाएंगे वाहन : संतकबीरनगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्जन किए जाएंगे, ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां एवं जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे। बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक बेलीपार थाना क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्जन किया जाएगा, ये वाहन रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुए जाएंगे।कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहा होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा। देवरिया से आने वाले भारी वाहन रामनगर करजहा फोरलेन, बाघागाड़ा होते हुए जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा। अमर उजाला तिराहा से लखनऊ की तरफ जाने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे। नौसड़ चौराहा से टीपी नगर चौराहा की तरफ आने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहा एवं कालेसर होते हुए जाएंगे।
 

इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टीपी नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। घोष कंपनी से नखास तक और घोष कंपनी से रेती चैक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज/तंरग ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ और विजय चैक से अलीनगर, चरनलाल चैक की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ और घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चैक तक और फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ और मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सभी प्रकार के भारी वाहन (रोडवेज बस, ऑयल टैंकर, गैस टैंकर, दुग्ध वाहन, एफसीआई की ट्रक, एवं अन्य राजकीय वाहन) विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास मार्ग से असुरन चौराहा, खजांची चौराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवा चैकी होकर फरेंदा सोनौली की तरफ जाएंगे।

फरेन्दा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर, झुंगिया होते हुए खजांची चौराहा से असुरन चौराहा, कौवाबाग मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed