फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Big road accident in up three man died in road accident at siddharthnagar

भीषण सड़क हादसा: सिद्धार्थनगर में खड़े ट्रक से बोलेरो की टक्कर, ग्राम विकास अधिकारी समेत तीन की मौत

Tue, 06 Jul 2021 12:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jul 2021 12:15 PM IST
सार

बांसी कोतवाली क्षेत्र के करही मस्जिदिया के पास हुआ हादसा। हादसे में कर्नाटक के व्यक्ति की हुई है मौत।

विज्ञापन
Big road accident in up three man died in road accident at siddharthnagar
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के हाईवे पर करही मस्जिदिया गांव के पास सोमवार की रात खराब खड़े ट्रक में तेज गति से जा रही बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे मौके पर ग्राम विकास अधिकारी समेत तीन लोगो की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। तीन घायलों का इलाज सीएचसी तिलौली व एक की पीएचसी बांसी में चल रहा है। 
विज्ञापन


ट्रक से टक्कर के बाद बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क से नीचे खेत मे चली गई। घायलों व मृतकों को स्थानीय लोगों व पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन

 
कोतवाली प्रभारी छत्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों का इलाज स्थानीय चिकित्सालय तिलौली में भर्ती करा कर शुरू करा दिया, जहां सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मरने वालो में मिठवल ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (35) तेज बहादुर व एक कर्नाटक राज्य का सुग्रीव है तीसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना सोमवार की देर रात उस समय घटी जब हाईवे पर स्थित करही मस्जिदिया के समीप मोरंग लदा ट्रक यूं खराब खड़ा था। इसी बीच बस्ती से सवारी लेकर महिंद्रा मैक्स गाड़ी ट्रक में जा भिड़ी। जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को कोतवाली प्रभारी छत्रपाल सिंह ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली में बांसी आजाद नगर निवासी देवदत्त त्रिपाठी (55), नचनी निवासी बलराम उपाध्याय (65), सर्की नानकार खेसरहा निवासी (45) घिसायवन, बेलोहा बाजार निवासी राजकुमार पुत्र राघव राम, 50 वर्षीय सूरज पुत्र राजकुमार, सेहरी सेवक निवासी सोनू तिवारी (35), मो. जलील पुत्र मो हमीद निवासी मोहल्ला श्याम नगर बांसी को भर्ती कराया। 


कोतवाल बांसी छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि छह जख्मी हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed