फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BIG Road Accident In Gorakhpur dumper crushed Many people

Road Accident in Gorakhpur: गोरखपुर में बड़ा सड़क हादसा, डंपर ने पांच लोगों को कुचला, तीन की मौत

Fri, 03 Jun 2022 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Jun 2022 10:16 AM IST
सार

गोरखपुर के पैडलगंज में डंपर ने छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में हरदोई जिले के गंगाराम (35), शैलेंद्र (22) और अर्जुन चौहान (19) पुत्र जमुना प्रसाद निवासी पुरैना थाना भवानी गंज जिला सिद्धार्थनगर की मौत हो गई। इस घटना पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है।

विज्ञापन
BIG Road Accident In Gorakhpur dumper crushed Many people
गोरखपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के पैडलगंज में डंपर ने छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में हरदोई जिले के गंगाराम (35), शैलेंद्र (22) और अर्जुन चौहान (19) पुत्र जमुना प्रसाद निवासी पुरैना थाना भवानी गंज जिला सिद्धार्थनगर की मौत हो गई। जबकि दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीनों मृतक पैडलेगंज फोरलेन के किनारे टेडीबियर बेचने का काम करते थे। रात के समय वे सड़क किनारे ही झोपड़ी में सो रहे थे। पुलिस ने चालक सलीम को गिरफ्तार कर डंपर कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने डंपर मालिक भास्कर दुबे और चालक सलीम के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम ने जताया शोक

हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यानाथ ने शोक जताया। सीएम ने तीन लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घटना में घायल हुए लोगों को 50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

सुबह चार बजे हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार तड़के चार बजे एक मिट्टी लदी डंपर अनियंत्रित हो गई। डंपर ने एक पिकअप में ठोकर मारते हुए सड़क किनारे झोपड़ियों पर चढ़ गई और पेड़ से टकरा गई। हादसें में 5 लोग घायल हो गए। उन्हें पुलिस जिला अस्पताल ले गई। जहां तीन की मौत हो गई।

इनकी हुई मौत और ये हुए घायल

पुलिस के अनुसार, हादसे में सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाने के कुरैना निवासी 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र जमुना प्रसाद, हरदोई के विहानी थाने के मनसून निवासी 25 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र राजकुमार और हरदोई के संडिला निवासी 35 वर्षीय गंगाराम पुत्र छोटेलाल की मौत हो गई। वहीं सिद्धार्थनगर के कुरैना निवासी 20 वर्षीय राजेश पुत्र रामचंद्र और हरदोई के मनसूरन निवासी 15 वर्षीय कुलदीप पुत्र राजकुमार घायल हो गए। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि हादसे में 3 की मौत हुई है। दो घायल हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर डंपर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed