फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Big road accident boy died afer hit by bus in deoria

देवरिया में भीषण हादसा: दो किलोमीटर तक बाइक घसीटकर ले गया बस चालक, युवक की मौत

Sun, 26 Sep 2021 05:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 26 Sep 2021 05:28 PM IST
सार

देवरिया- गोरखपुर मार्ग पर गौरी बाजार थाना क्षेत्र के नौगांवा के पास घटना हुई। घटना के बाद बस चालक वहां से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Big road accident boy died afer hit by bus in deoria
बस में फंसी बाइक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां देवरिया- गोरखुपर मार्ग पर गौरी बाजार थाना क्षेत्र के नौगांवा मोड़ के पास अनुबंधित बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बस में फंसी बाइक को दो किलोमीटर तक चालक घसीटते हुए लेकर गया। इसके बाद भी बाइक फंसी रही तो बस चालक सवारियों को उतार कर फरार हो गया। घटना के बाद पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के नौगांवा मोड़ के पास गोरखपुर- देवरिया मार्ग पर तेज गति से आ रही अनुबंधित बस के सामने से बाइक सवार एक युवक चपेट में आ गया। युवक की बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई और युवक सड़क किनारे जा गिरा। करीब दो किमी तक गौरी बुजुर्ग गांव के पास बाइक को घसीटते हुए बस चालक ले गया। इस दौरान तेज आवाज होने से लोग भी आर्श्चय में पड़ गए।
विज्ञापन


बस चालक गौरी बुजुर्ग गांव के पास तक बाइक फंस जाने के वजह से रोका और वहां से फरार हो गया। डरे सहमे यात्री भी मौके से निकल गए। जबकि दूसरी तरफ गौरी बाजार से गोरखपुर की तरह जा रहे गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस को थाने ले आई। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पुरूषोतमपुर गांव निवासी पंकज निषाद (22) पुत्र चंद्रिका निषाद के रूप में किया है। एसओ अनिल पांडेय ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed