फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Big companies show interest in convention center application date extended

Gorakhpur: कन्वेंशन सेंटर के लिए बड़ी कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी, आवेदन तिथि बढ़ी

Fri, 12 Jan 2024 01:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jan 2024 01:47 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि कन्वेंशन सेंटर को लेकर बड़ी कंपनियों की रुचि दिखाने पर आवेदन तिथि को बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
Big companies show interest in convention center application date extended
गोरक्षनगरी का गौरव रामगढ़ताल। - फोटो : राजेश कुमार (संवाद)

विस्तार

रामगढ़ताल के किनारे चंपा देवी पार्क में प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर में कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है। सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर बनने वाले इस कन्वेंशन सेंटर के लिए इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) भी आगे आई है। बड़ी कंपनी की रुचि को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जीडीए ने 24 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल पर विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था तो होगी ही, फाइव स्टार होटल, एलीट क्लब, यूपी हाट व आध्यात्मिक पुस्तकालय आदि भी बनाए जाएंगे। इसके विकास और संचालन के लिए रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल जारी किया गया है। दो बार प्री बिड मीटिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन


पहले कुछ कंपनियों की ओर से रुचि दिखाई गई है। अब आईएचसीएल की ओर से भी इस परियोजना के लिए आवेदन करने की इच्छा जताई गई है। कन्वेंशन सेंटर एवं अन्य सुविधाओं के लिए दी जाने वाली जमीन 33 साल के लीज पर होगी। फाइव स्टार होटल के लिए मिलने वाली जमीन 99 साल के लीज पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि कन्वेंशन सेंटर को लेकर बड़ी कंपनियों की रुचि दिखाने पर आवेदन तिथि को बढ़ाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed