फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Big accident news driver and helper injured in road accident at basti

यूपी: हाईवे पर दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, चालक सहित दो गंभीर

Sat, 28 Aug 2021 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Aug 2021 01:46 PM IST
सार

हाईवे पर जानवर को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा। तीन घंटे मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Big accident news driver and helper injured in road accident at basti
घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस व स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हाईवे पर जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने तीन घंटे मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद हाइवे पर कुछ देर तक जाम लग गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर अयोध्या से बस्ती की तरफ परचून का सामान लेकर जा रहा ट्रक शनिवार को तड़के 4 बजे जैसे ही महराजगंज फ्लाई ओवर पर पहुंचा तभी सामने एक जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुस गया। जिससे ट्रक के केबिन का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हादसे में ट्रक चालक हिमांशु पुत्र परशुराम (28) और खलासी राहुल (30) पुत्र बंगाली बाबू निवासी नगला खरा, रुई सिनॉर मैनपुरी गम्भीर रूप से घायल हो गए और केबिन में फंस गए। चालक की चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद महराजगंज के चौकी प्रभारी नारायण लाल श्रीवास्तव और एनएचएआई के राजेश श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ पहुंच गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। हाईवे से गुजर रहे यात्री और आस पास के लोग भी ट्रक में फंसे लोगों को बचाने में जुट गए। पुलिस और एनएचएआई और आसपास के लोगों की मशक्कत करने पर तीन घंटे के बाद किसी तरह से गाड़ी को हटवाकर केबिन से चालक और खलासी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।

हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महराजगंज के चौकी प्रभारी नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बड़ी घटना होने से बच गई। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

 
पुलिस और एनएचएआई टीम की लोगों ने सराहना की
हाइवे पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है। लेकिन बहुत जगहों पर घायलों का बचाव नहीं हो पाता और इलाज के अभाव में उनकी मौत हो जाती है। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने बीते 10 मार्च को संसारीपुर चौराहे पर केबिन में फंसे ट्रक चालक बिंद्र कुमार को सुरक्षित निकाला था। इसी तरह शनिवार को महराजगंज कस्बे के फ्लाई ओवर पर हुई दुर्घटना में पुलिस और क्षेत्रीय लोगों का मानवीय चेहरा देखने को मिला। जिस तरह से केबिन में ट्रक चालक हिमांशु और खलासी राहुल फंसे थे। अगर समय से उन्हें न निकाला गया होता दो अनहोनी हो सकती थी। कस्बा के आंनद सिंह, शिवम तिवारी, बलबीर सिंह, मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस और एनएचएआई के सहयोग से शनिवार को दो जिंदगी बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed