खुशखबर: गीडा में यूपी के पहले क्रॉकरी प्लांट का हुआ भूमिपूजन, 120 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि पिछले माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुलाकात के दौरान उन्होंने आश्वस्त किया था कि गीडा में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज होगी जो मात्र 15 दिन के अंदर ही धरातल पर दिखाई देने लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश का पहला क्रॉकरी प्लांट गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर 26 में लगने जा रहा है। करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्लांट में करीब 600 लोगों को रोजगार मिलेगा। मंगलवार को इस प्लांट का भूमिपूजन किया गया।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर 26 के भूखंड में करीब पांच एकड़ में उत्तर प्रदेश का पहला क्रॉकरी प्लांट लगाया जा रहा है । इस प्लांट की शुरुआती लागत करीब 120 करोड़ होगी ।इस प्लांट में करीब 600 लोगों को रोजगार मिलेगा जिसमें 400 महिलाएं शामिल होंगी। यह प्रदेश की पहली इकाई होगी जहां सिलिकॉन का उत्पादन किया जाएगा। सिलिकॉन का उपयोग सोलर प्लांट के लिए किया जाता है।
क्रॉकरी प्लांट लगाने वाले उद्योगपति राजीव अग्रवाल ने बताया कि वह विदेशों में भी कई इकाइयां स्थापित कर चुके हैं। राजीव अग्रवाल मूलरूप से गोरखपुर के अलीनगर निवासी हैं और करीब सात दशक पूर्व मुंबई में जाकर बस गए। प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद व्यापक औद्योगिक निवेश का एक वातावरण बना है। उसी से प्रभावित होकर इस इकाई की स्थापना का निर्णय लिया है।
आने वाले समय में दो या तीन इकाई और होगी स्थापित
राजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद औद्योगिक माहौल बेहतर हुआ है। इस इकाई के शुरू होने के बाद दो या तीन इकाई और लगाने की योजना है, जिसमें करीब 5000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उनका संपर्क दक्षिण कोरिया के कुछ निवेशकों से लगातार बना हुआ है। प्रयास है कि जल्द ही दक्षिण कोरिया के निवेशक गीडा में आकर उद्योग लगाएं। इस बदले माहौल में जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर लोगों को रोजगार देने में सफल होंगे।
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि पिछले माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुलाकात के दौरान उन्होंने आश्वस्त किया था कि गीडा में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज होगी जो मात्र 15 दिन के अंदर ही धरातल पर दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि 100 दिनों के भीतर यानी जून के अंतिम सप्ताह में रेडीमेड गारमेंट्स पार्क का लोकार्पण भीटी रावत में उनके कर कमलों से किया जाएगा। इसको लेकर उद्यमियों में काफी उत्साह हैं और इस मौके पर रेडीमेड गारमेंट्स की एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाए जाने की योजना है।
और भी है निवेश की तैयारी
गोरखपुर में आदित्य बिड़ला समूह द्वारा पेंट की फैक्ट्री लगाने की तैयारी है। कोकाकोला समूह ने यहां बॉटलिंग प्लांट लगाने के लिए संपर्क किया गया है। गैलेंट समूह द्वारा एक सीमेंट की फैक्ट्री लगाई जा रही है। इसी तरह करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से डिस्टिलरी, एथेनाल प्लांट एव पावर प्लांट की स्थापना जल्द होने वाली है।