{"_id":"6437b3eb448c4d8b63036096","slug":"bharat-gaurav-train-will-make-you-visit-religious-places-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भारत गौरव ट्रेन कराएगी धार्मिक स्थलों के दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग से लेकर जाएगी कन्याकुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भारत गौरव ट्रेन कराएगी धार्मिक स्थलों के दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग से लेकर जाएगी कन्याकुमारी
Thu, 13 Apr 2023 01:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:18 PM IST
सार
पैकेज में ट्रेन यात्रा, तीनों समय के भोजन के साथ होटल में रुकने एवं बसों द्वारा स्थानीय स्तर पर घूमाना शामिल है। ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत गौरव ट्रेन धार्मिक स्थलों से लेकर पहाड़ों तक सुंदर स्थानों का दर्शन कराएगी। विशेष पैकेज के तहत पहले आओ पहले पाओ के आधार पर यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। ट्रेन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी ले जाएगी।
सीपीआरओ पकंज कुमार सिंह ने बताया कि 10 रात और 11 दिनों की यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हाेगी। ट्रेन में गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, ऊंचाहार, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशनों पर उतरने एवं चढ़ने की सुविधा दी जाएगी। ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 49, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 70 एवं स्लीपर श्रेणी के 648 बर्थ सहित कुल 767 बर्थ की सुविधा उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें: लिंग परीक्षण में लड़की मिली तो दी गर्भपात की दवा, रक्तस्राव से महिला की मौत
विज्ञापन
कहा कि वातानुकूलित द्वितीय क्लास में यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 47,033 रुपये ,पांच से 11 वर्ष के बच्चे के लिए 45,300 रुपये खर्च करने होंगे। वातानुकूलित तृतीय क्लास के लिए प्रति व्यक्ति 35,408 और पांच से 11 वर्ष के बच्चे के लिए 33,964 रुपये खर्च होंगे। स्लीपर में यात्रा के लिए 21,010 प्रति व्यक्ति और पांच से 11 वर्ष के बच्चे के लिए 19,783 रुपये तय किए गए हैं।
पैकेज में ट्रेन यात्रा, तीनों समय के भोजन के साथ होटल में रुकने एवं बसों द्वारा स्थानीय स्तर पर घूमाना शामिल है। ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। ट्रेन से संंबंधित अन्य जानकारी और बुकिंग के लिए 8595924320, 8595924273 पर संपर्क कर सकते हैं।