{"_id":"653d5cf3b8b911e327056a66","slug":"bharat-gaurav-left-from-gorakhpur-on-a-journey-to-south-india-with-162-passengers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-351751-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर से 162 यात्रियों के साथ दक्षिण भारत की यात्रा पर रवाना हुई भारत गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर से 162 यात्रियों के साथ दक्षिण भारत की यात्रा पर रवाना हुई भारत गौरव
विज्ञापन
आठ नवंबर को 01:20 बजे वापस पहुंचेगी गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का दर्शन कराने के लिए भारत गौरव ट्रेन शनिवार को रवाना हुई। गोरखपुर के 162 यात्रियों को लेकर रवाना हुई इस ट्रेन की सभी 750 सीटें बुक हो गई हैं। ट्रेन आठ नवंबर को गोरखपुर लौटेगी।
अब तक 26 भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें चल चुकी हैं। शनिवार को शाम चार बजे 27वीं ट्रेन दक्षिण भारत की यात्रा के लिए रवाना की गईं। यह गाड़ी मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं., ललितपुर, बीना, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, विजयवाड़ा, रेनीगुंटा, काठपाडी, विल्लूपुरम्, तिरुचिरापल्ली, कुदालनगर, मदुरई, तिरुनेवेल्ली, कन्याकुमारी, कुड्डापाह, नंद्याल, मरकापुर, कृष्णा कैनाल स्टेशनों पर रूकेगी। 08 नवंबर को 01:20 बजे गोरखपुर वापस पहुंचेगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 750 सीटें हैं, जिनकी अलग-अलग स्टेशनों से बुकिंग है। गोरखपुर स्टेशन से 162 यात्री सवार हुए। सभी दक्षिण भारत की यात्रा को लेकर खासा उत्साहित नजर आए।