{"_id":"6133d67a8ebc3ef9761d252a","slug":"bharat-darshan-yatra-train-will-run-on-october-16-gorakhpur-city-news-gkp407965456","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी : 16 अक्तूबर को चलेगी भारत दर्शन यात्रा ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरसीटीसी : 16 अक्तूबर को चलेगी भारत दर्शन यात्रा ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी : 16 अक्तूबर को चलेगी भारत दर्शन यात्रा ट्रेन
गोरखपुर। भारत दर्शन और सात ज्योतिर्लिंग देखने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने गोरखपुर से 16 अक्तूबर को ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। भारत दर्शन यात्रा ट्रेन में गोरखपुर के अलावा देवरिया सदर, बेल्थरारोड, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी में यात्रियों को बैठने की सुविधा मिलेगी। आईआरसीटीसी ने इसके लिए 12 रात और 13 दिन का टूर पैकेज तैयार किया है।
यात्री महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर, घृणेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे। ट्रेन द्वारिकाधीश मंदिर, साबरमती आश्रम, पर्ली बैजनाथ तथा स्टैचू ऑफ यूनिटी का भी भ्रमण कराएगी। सुबह में नाश्ता, दोपहर और रात के समय का शाकाहारी भोजन मिलेगा। ठहरने की व्यवस्था धर्मशालाओं में रहेगी। स्थानीय यात्राएं लोकल बसों से पूरी होंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा के अनुसार टूर पैकेज का किराया 12265 रुपये निर्धारित है। टिकटों की बुकिंग लखनऊ स्थित आइआरसीटीसी के दफ्तर व वेबसाइट से शुरू है। ब्यूरो