{"_id":"6194d57026db5a356214bcbe","slug":"beneficiaries-will-be-able-to-get-ration-at-many-places-on-one-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: एक कार्ड पर कई जगह राशन पा सकेंगे लाभार्थी, जानिए क्या है खास शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: एक कार्ड पर कई जगह राशन पा सकेंगे लाभार्थी, जानिए क्या है खास शर्त
Wed, 17 Nov 2021 03:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Nov 2021 03:42 PM IST
सार
जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि एक ही राशन कार्ड से एक ही परिवार के सदस्य टुकड़ों में कई जगह राशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : twitter: @FinMinIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब एक, दो या उससे अधिक प्रदेशों में रहने वाले एक ही परिवार के सभी सदस्य उचित दर की दुकान से राशन ले सकेंगे। शर्त यह है कि एक कार्ड या प्रति यूनिट पर निर्धारित मात्रा में ही राशन मिलेगा। वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत यह व्यवस्था लागू होने से अब दूसरे प्रदेशों में रहने वालों को सुविधा होगी।
जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि एक ही राशन कार्ड से एक ही परिवार के सदस्य टुकड़ों में कई जगह राशन ले सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि कोई व्यक्ति रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में रह रहा है जबकि उसके माता-पिता घर पर ही हैं तो ऐसे में उसे भी वहीं पर राशन मिल जाएगा।
अंत्योदय कार्ड धारक को प्रतिमाह प्रति कार्ड 20 किलोग्राम गेहूं और 15 किलोग्राम चावल यानी पैंतीस किलोग्राम खाद्यान्न निशुल्क या सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जाता है। अब माता-पिता और दूसरे प्रदेश में रहने वाला अन्य सदस्य निर्धारित मात्रा में से अपना हिस्सा ले सकता है। बाकी हिस्सा माता-पिता को यहां दिया जाएगा। हालांकि दूसरे प्रदेश में लाभार्थी को वही खाद्यान्न दिया जाएगा जो वहां की सरकारों की ओर से वितरित किया जा रहा हो। जैसे कि दक्षिण के राज्यों में गेहूं की जगह चावल ही वितरित किया जाता है। ऐसे में लाभार्थी को केवल चावल ही मिलेगा।
विज्ञापन
लाभार्थी को उस प्रदेश में चल राशन की कीमत ही चुकानी होगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि दिसंबर से मार्च 2022 तक प्रदेश में निशुल्क दाल, खाद्य तेल और नमक बांटा जाएगा लेकिन यह सुविधा दूसरे प्रदेश में रहने पर उपलब्ध नहीं होगी।