फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bedroll will be available in AC coaches of trains from March 21

एनईआर: 21 मार्च से ट्रेनों के एसी कोच में मिलेगा बेडरोल, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Fri, 18 Mar 2022 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Mar 2022 10:50 AM IST
सार

गोरखधाम एक्सप्रेस में 24 मार्च से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पहले चरण में एनईआर की 26 जोड़ी ट्रेनों में बेडरोल मिलेंगे, गोरखपुर की छह ट्रेनें शामिल है।

विज्ञापन
Bedroll will be available in AC coaches of trains from March 21
भारतीय रेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों में एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को 21 मार्च से बेडरोल (कंबल, चादर, तकिया) मिलने लगेगा। अभी 26 जोड़ी ट्रेनों में व्यवस्था शुरू की गई है। इसमें गोरखधाम एक्सप्रेस सहित गोरखपुर से चलने वाली छह ट्रेनें शामिल हैं। अन्य ट्रेनों में अगले चरण में बेडरोल दिए जाएंगे। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू करा दी हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते बीते दो वर्षों से ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों से पर्दों एवं लिनेन आपूर्ति कार्य को बंद कर दिया गया था। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की 54 ट्रेनों के 78 रेकों में यात्रियों को बेडरोल दिया जाता है।
विज्ञापन


हाल के दिनों में इन ट्रेनों में वातानुकूलित कोचों की संख्या में वृद्धि हुई है। ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें भी अब चलेंगी। इसे ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन पर्याप्त मात्रा में साफ-सुथरी चादर, तकिया, तकिया कवर, तौलिया एवं कंबल की व्यवस्था में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

21 मार्च से

  • 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस।
  • 12559/12560 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस।


24 मार्च से

  • 12555/12556 गोरखपुर-हिसार-गोरखपुर एक्सप्रेस।
  • 15011/15012 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस।
  • 12529/12530 लखनऊ-पाटलीपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस।
  • 12533/12534 लखनऊ-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस।


28 मार्च से

  • 22536/22535 बनारस-रामेश्वरम-बनारस एक्सप्रेस।
  • 12581/12582 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस।
  • 15013/15014 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस।
  • 25013/25014 रामनगर-जैसलमेर-रामनगर एक्सप्रेस।
  • 15055/15056 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस।
  • 15073/15074 टनकपुर-सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस।
  • 15075/15076 टनकपुर-शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस।


01 अप्रैल से

  • 22531/22532 छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस।
  • 11513/11514 छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस।
  • 15115/15116 छपरा-दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस।
  • 15127/15128 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस।
  • 12537/12538 बनारस-मुजफ्फरपुर-बनारस एक्सप्रेस।
  • 15117/15118 बनारस-जबलपुर-बनारस एक्सप्रेस।
  • 15025/15026 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस।
  • 15057/15058 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस।
  • 22539/22540 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस।


15 अप्रैल से

  • 22537/22538 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस।
  • 15018/15017 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस।
  • 12571/12572 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस।
  • 12595/12596 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed