{"_id":"660722434992ff1cf9006f87","slug":"be-cautious-on-nepal-bihar-border-do-regular-checking-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-510552-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नेपाल-बिहार सीमा पर बरतें सतर्कता, करें नियमित चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नेपाल-बिहार सीमा पर बरतें सतर्कता, करें नियमित चेकिंग
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर नेपाल सीमा से कोई अप्रिय गतिविधि न होने पाए इसके लिए पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। एडीजी डॉ. केएस प्रताप ने शुक्रवार को डीआईजी और सीमा क्षेत्र के जिले के देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के एसपी के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर कहा कि बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरती जाए और नियमित चेकिंग भी कराई जाए। कहीं पर भी अगर लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार और नेपाल सीमा से उत्पाती आकर खलल ना डाल सकें, इसे लेकर बॉर्डर की सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। एडीजी के आदेश पर यूपी पुलिस बिहार और नेपाल पुलिस से संपर्क कर बैरियर के स्थान और अन्य इंतजाम को पूरा कर लिया है। महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर में सीमा सटे होने की वजह से अक्सर उधर से चुनाव में खलल डालने की कोशिश की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसे देखते हुए पुलिस अफसरों को पहले से ही सतर्कता बरतने को कहा गया है।
एडीजी के आदेश पर नेपाल पुलिस के साथ भारतीय पुलिस के अफसरों की मीटिंग भी बीते दिनों की गई थी। पेशेवर बदमाशों के खिलाफ रेंज में पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। जमानत पर रिहा हुए बदमाश से लेकर अन्य तक को पुलिस जेल भिजवाने का काम कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने ऐसे लोगों को चिह्नित किया है जो चुनाव में खलल डाल सकते हैं, इन पर भी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
एडीजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चुनाव में व्यवधान डालने वालों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीमा पर हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जाए। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान दिखाई दे तो तुरंत कार्रवाई की जाए।