{"_id":"62c3f41acee0bb5dc952f934","slug":"bcg-and-corona-vaccine-on-verge-of-expiration-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बीसीजी और कोरोना वैक्सीन एक्सपायर होने के कगार पर, स्वास्थ्य कर्मी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बीसीजी और कोरोना वैक्सीन एक्सपायर होने के कगार पर, स्वास्थ्य कर्मी परेशान
Tue, 05 Jul 2022 01:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:49 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि वैक्सीन के एक्सपायर होने से पहले उसके इस्तेमाल की तैयारी की जा रही है। जिन सीएचसी-पीएचसी पर वैक्सीन की मांग ज्यादा होगी, वहां भेजा जाएगा। ऐसे केंद्रों की सूची बनाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर दूसरे जिलों में भी वैक्सीन भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना और नियमित वैक्सीन (बीसीजी का टीका) एक से दो माह में एक्सपायर हो जाएंगी। कोरोना से बचाव के लिए लगाई जाने वाली कोविशील्ड की 8,850 डोज अगस्त में एक्सपायर होगी। वहीं, बीसीजी का 5,460 टीका 31 जुलाई को एक्सपायर हो जाएगा। इस टीके को नवजात को लगाया जाता है। वहीं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सभी केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द वैक्सीन बच्चों को लगाएं।
विज्ञापन
दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मी इस बात से परेशान हैं कि वह वैक्सीन का इस्तेमाल कहां करें। क्योंकि, टीका लगवाने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। वैक्सीन एक्सपायर न हो, इसलिए उसे जिले के दूसरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या दूसरे जिले में भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिले के सात प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 8,850 कोविशील्ड वैक्सीन एक्सपायर होने के कगार पर है। जबकि, बच्चों को लगने वाली बीसीजी की वैक्सीन 20 पीएचसी-सीएचसी पर मौजूद है, जो इस्तेमाल नहीं होने की वजह से इसी माह एक्सपायर हो जाएगी।
विज्ञापन
आंकड़े एक नजर में
स्वास्थ्य केंद्र कोविशील्ड डोज एक्सपायर होने की तिथिखजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 200 15 अगस्त
पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 920 16 अगस्त
डेरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 140 19 अगस्त
कैंपियरगंज स्वास्थ्य केंद्र 170 22 अगस्त
डेरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 3000 22 अगस्त
गगहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 840 22 अगस्त
गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 3580 27 अगस्त
कुल : 7 पीएचसी-सीएचसी - 8,850 डोज
स्वास्थ्य केंद्र बीसीजी टीका डोज
बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 900
बेलघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 220
भटहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 770
कैंपियरंगज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 300
गगहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 710
गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 530
पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 50
पिपरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 440
सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 180
उरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 170
बेतियाहाता स्वास्थ्य केंद्र 80
बीआरडी पीपीसी अर्बन हेल्थ 60
डिस्ट्रिक्ट फीमेल हास्पिटल 220
गोरखनाथ अर्बन हेल्थ 180
जाफरा बाजार अर्बन 30
जटेपुर अर्बन हेल्थ पोस्ट 150
निजामपुर अर्बन हेल्थ सेंटर 110
छोटे काजीपुर अर्बन हेल्थ सेंटर 190
पुर्दीलपुर अर्बन हेल्थ सेंटर 80
पीपी गंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 90
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि वैक्सीन के एक्सपायर होने से पहले उसके इस्तेमाल की तैयारी की जा रही है। जिन सीएचसी-पीएचसी पर वैक्सीन की मांग ज्यादा होगी, वहां भेजा जाएगा। ऐसे केंद्रों की सूची बनाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर दूसरे जिलों में भी वैक्सीन भेजी जा सकती है।