फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Basti MLA Sanjay pratap sent letter to CM Yogi Adityanath for black fungus medicine

बस्ती: विधायक ने सीएम से मांगी ब्लैक फंगस की दवा, बोले- नहीं हो पा रहा मरीजों का उपचार

Mon, 31 May 2021 02:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 May 2021 02:05 PM IST
सार

विधायक ने कहा कि एम्फोटेरीसीन-बी इंजेक्शन उपलब्ध न होने से जिले में नहीं हो पा रहा ब्लैक फंगस का उपचार।

विज्ञापन
Basti MLA Sanjay pratap sent letter to CM Yogi Adityanath for black fungus medicine
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री से जिले के लिए तत्काल ब्लैक फंगस की दवा उपलब्ध कराने की मांग की है। विधायक ने कहा कि एम्फोटेरीसीन-बी इंजेक्शन उपलब्ध न होने से जिले में ब्लैक फंगस का उपचार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजे गए तीन अलग-अलग पत्र में विधायक ने मरीजों का हवाला दिया है। कहा है कि सरकारी अस्पतालों और रेड क्रास सोसायटी के पास भी ब्लैक फंगस से मरीजों के इलाज के लिए एम्फोटेरीसीन-बी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जनपद में ब्लैक फंगस से मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन


विधायक संजय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय अज्जू हिंदुस्थानी के पिता ब्रम्हबेत्ता नेवास को उपभोक्ता फोरम में रिक्त सदस्य या नोटरी शपथ आयुक्त में से किसी एक पद पर नियुक्ति की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने कहा है कि अज्जू हिंदुस्थानी की कोरोना की पहली लहर में मौत हो गई थी और इनके परिवार में आय का कोई स्रोत न होने के कारण आर्थिक संकट है। मुख्यमंत्री को भेजे तीसरे पत्र में भाजपा विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख पद के चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं है, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोग जिला पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रलोभन देकर उनके प्रमाणपत्र ले रहे हैं। इस पर अंकुश लगाकर कार्रवाई हो, जिससे निष्पक्ष चुनाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed