{"_id":"6103e885e8b6707bb40a4075","slug":"basti-man-dies-after-being-hit-by-train-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: लखनऊ में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: लखनऊ में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम
Fri, 30 Jul 2021 05:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jul 2021 05:24 PM IST
सार
विनोद पानी पीने के लिए ट्रेन से नीचे उतरे ही थे कि ट्रेन आगे बढ़ने लगी। विनोद ट्रेन पर चढ़ने के लिए दौड़े कि अचानक अनियंत्रित होकर वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 38 वर्षीय विनोद कुमार सोनी की ट्रेन की चपेट में आने से ऐशबाग लखनऊ रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को उनके साथियों ने दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विनोद के बड़े भाई अशोक सोनी ने भावुक होकर बताया कि विनोद रोजी रोटी की तलाश में हैदराबाद जा रहे थे। वह बृहस्पतिवार को शाम को छह बजे घर से हैदराबाद जाने के लिए निकले थे। बस्ती रेलवे स्टेशन से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन से जा रहे थे कि रात में लगभग 12 बजे ट्रेन ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर रुकी।
विज्ञापन
विनोद पानी पीने के लिए ट्रेन से नीचे उतरे ही थे कि ट्रेन आगे बढ़ने लगी। विनोद ट्रेन पर चढ़ने के लिए दौड़े कि अचानक अनियंत्रित होकर वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार शाम को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पत्नी शालू सोनी, बेटा रवि 15, ओम 12, भाई रामू को बिलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार बक्सईघाट पर कर दिया है।