फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Basti Anjaneya will play Ranji cricket from UP team

खुशखबर: यूपी टीम से रणजी क्रिकेट खेलेंगे बस्ती के आंजनेय, गोरखपुर में अभ्यास कर चमकाई प्रतिभा

Sat, 04 Jun 2022 11:21 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Jun 2022 11:21 AM IST
सार

आंजनेय का चयन पहली बार अंडर 14 में उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ। इसके बाद वे कभी भी यूपी की टीम से बाहर नहीं हुए। उम्र बढ़ने के साथ उनके खेल में भी निखार आता रहा। वर्ष 2015-16 में अंडर 14 में उन्होंने यूपी की ओर से 412 रन बनाकर खुद को भविष्य के बड़े खिलाड़ी के रूप में साबित किया था। वर्ष 2016-17 में यूपी की ओर से अंडर 16 में 482 रन बनाए।

विज्ञापन
Basti Anjaneya will play Ranji cricket from UP team
आंजनेय सूर्यवंशी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में बस्ती जिले के आंजनेय सूर्यवंशी, सलामी बल्लेबाजी के रूप में अपनी चमक बिखेरेंगे।  आंजनेय को सीके नायडू प्रतियोगिता में यूपी की ओर से खेलते हुए सर्वाधिक 488 रन बनाने का इनाम मिला है।

विज्ञापन


गोरखपुर के ग्राउंड को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले आंजनेय का चयन पहली बार अंडर 14 में उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ। इसके बाद वे कभी भी यूपी की टीम से बाहर नहीं हुए। उम्र बढ़ने के साथ उनके खेल में भी निखार आता रहा। वर्ष 2015-16 में अंडर 14 में उन्होंने यूपी की ओर से 412 रन बनाकर खुद को भविष्य के बड़े खिलाड़ी के रूप में साबित किया था। वर्ष 2016-17 में यूपी की ओर से अंडर 16 में 482 रन बनाए।
विज्ञापन


वर्ष 2017-18 और 2018-19 में भी अंडर 19 में यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व किया। विगत दिनों उन्होंने सीके नायडू ट्रॉफी में अंडर-25 में 488 रन बनाकर यूपी की मुख्य टीम में अपनी जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंजनेय के चयन पर मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के जीएन तिवारी, उपाध्यक्ष शफीक सिद्दीकी, राजीव कुमार विज, सउफ सिद्दीकी, लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन, कोषाध्यक्ष डॉ. अंबुज श्रीवास्तव ने बधाई दी है।

बस्ती से रोजाना गोरखपुर आते थे अभ्यास करने

आंजनेय पर क्रिकेटर बनने का जुनून कुछ इस कदर सवार है कि वे रोजाना अभ्यास के लिए गोरखपुर आते थे। इस यज्ञ में उनके पिता धीरेंद्र पाल का भी भरपूर योगदान रहा है, जो नियमित बस्ती के सिविल लाइन से दोपहर 12 बजे आंजनेय को लेकर मैदान पर पहुंच जाते थे। इसके बाद अंधेरा होने तक आंजनेय अभ्यास करते थे। आज इसका परिणाम सामने है। धीरेंद्र पाल ने बताया कि गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन के शफीक सिद्दीकी व जीएन तिवारी ने आंजनेय को मैदान उपलब्ध कराने में हमेशा मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed