फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Basic Education Department dismissed teacher seeking retirement for fraud in Gorakhpur

फर्जी शिक्षक मामला: साहब! नहीं करनी शिक्षिका की नौकरी, सेवानिवृति दे दें

Tue, 06 Jul 2021 06:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jul 2021 06:32 PM IST
सार

गुमराह करने की भरपूर कोशिश की मगर दाल न गली।

विज्ञापन
Basic Education Department dismissed teacher seeking retirement for fraud in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के फर्जी अभिलेखों के सहारे परिषदीय विद्यालय में नौकरी करने वाले शिक्षका को जब पोल खुलने का डर सताने लगा तो उसने बीएसए को पत्र लिखकर सेवानिवृत्ति की मांग कर डाली। गुमराह करने की भरपूर कोशिश की मगर दाल न गली।
विज्ञापन


विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगने वाली शिक्षिका के विरुद्ध फर्जीवाड़ा के आरोप पुष्ट हुए। बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जी शिक्षिका को बर्खास्त कर उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शिक्षकों की जांच के दौरान बीएसए कार्यालय में गत जून को गोला ब्लॉक के पूमावि ककरही की सहायक अध्यापक साधना देवी का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन करने पर विभाग को दाल में काला नजर आया। इसके बाद शिक्षिका के हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्रों को संबंधित विद्यालय में सत्यापन के लिए भेजा गया। 

विद्यालय से आई सत्यापन रिपोर्ट में अंकपत्र को सही करार दिया गया था। सत्यापन रिपोर्ट के संदिग्ध मिलने पर विभाग ने एक बार फिर विद्यालय से अंकपत्रों का सत्यापन कराने को कहा। 


विद्यालय ने अंकपत्रों को फर्जी करार दिया। विद्यालय ने कहा कि विभाग को भेजी गई सत्यापन रिपोर्ट उनके द्वारा जारी नहीं हुई है। शिक्षिका का बीटीसी अंकपत्र भी फर्जी पाया गया। विभाग ने इस फर्जीवाड़ा पर शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि पत्र मिलने के बाद दस्तावेजो की जांच में शिक्षिका फर्जी मिली हैं। इन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed