{"_id":"5fde5a398ebc3e3c526144ab","slug":"basic-education-council-online-application-of-inter-state-transfer-till-21-gorakhpur-city-news-gkp3775473174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा परिषद: अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए 21 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा परिषद: अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए 21 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Sun, 20 Dec 2020 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की ऑनलाइन प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण के कारण दस माह से शिक्षक तबादले का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार की रात उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शिक्षकों को राहत मिली है। 30 दिसंबर को स्थानांतरण की सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
जिले के तीन हजार विद्यालयों में लगभग आठ हजार से अधिक सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया सितंबर में ही पूरी करनी थी, मगर शासन ने इसपर रोक लगा दी। पूर्व में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले के 480 सहायक अध्यापकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। अब शासन से आवेदन करने की तिथि घोषित होने के बाद केवल वही महिला शिक्षिकाएं आवेदन कर सकती हैं जो शादी से पूर्व स्थानांतरण का लाभ ले चुकी हैं और किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
वे ऑनलाइन आवेदन 18 से 21 दिसंबर के बीच कर सकेंगी। ऐसे अभ्यर्थियों की जिले स्तर पर काउंसिलिंग 22 से 24 दिसंबर के बीच होगी। काउंसिलिंग के बाद और बीएसए जिले की सूची का डाटा 26 दिसंबर तक अपलोड करेंगे। उसके बाद 30 दिसंबर को स्थानांतरण की सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू होगी जो 24 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन