फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Baroda UP bankers strike from 10 February

उत्तरप्रदेश में बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मी 10 फरवरी से रहेंगे हड़ताल पर

Tue, 09 Feb 2021 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Baroda UP bankers strike from 10 February

बड़ौदा बैंक द्वारा प्रायोजित देश भर के तीन ग्रामीण बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी 10 फरवरी से आंदोलन करेंगे। इसमें बड़ौदा यूपी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल होंगे। प्रबंधन के रवैये के विरोध में बड़ौदा बैंक द्वारा प्रायोजित बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 10 फरवरी से आंदोलन की घोषणा की है।

विज्ञापन


बैंककर्मी इन सभी बैंकों में नई भर्तियों पर रोक का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि तीनों बैंक काफी समय से स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। वहीं हरेक महीने कई लोग सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्वांचल बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि 10 फरवरी से शुरू होकर आंदोलन विभिन्न चरणों में 30 मार्च को खत्म होगा। इसमें 10 फरवरी को सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर ज्ञापन दिया जाएगा। 15 फरवरी को प्रधान कार्यालय पर धरना, एक मार्च को वड़ोदरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्यालय पर भूख हड़ताल एवं 30 मार्च से संपूर्ण हड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें बड़ौदा यूपी बैंक अधिकारी संघ और बड़ौदा यूपी कर्मचारी संघ के सभी सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मचारी और अधिकारी संगठन ने हड़ताल की घोषणा की है। संगठनों को वार्ता के लिए बुलाने की कोशिश होगी। - जितेंद्र कुमार, महाप्रबंधक, बड़ौदा यूपी बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed