विकास की अधूरी खुशी: बरगदवां-नकहा ओवरब्रिज, निर्माण की सुस्त रफ्तार; अभी साल भर झेलनी पड़ेगी सांसत
सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि नकहा-बरगदवां ओवरब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। बरगदवां की ओर भी जल्द ही पिलर का काम चालू हो जाएगा। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द काम पूरा करा लिया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में जिस बरगदवां-नकहा ओवरब्रिज को दिसंबर-2023 में बनकर तैयार हो जाना था, वहां 50 फीसदी ही काम हो पाया है। बारिश से सड़क पर कीचड़ है। धूप होते ही जहां मिट्टी है, वहां गाड़ियों के गुजरने से धूल के गुबार उड़ रहे हैं।
ट्रेनों के आने-जाने के समय क्राॅसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लग रहा है। लोगाें को उम्मीद थी कि नए साल में रेलवे क्राॅसिंग पर जाम से मुक्ति मिल जाएगी और फर्राटा भरते जाएंगे, लेकिन काम की सुस्त रफ्तार से करीब एक साल तक लोगों का सांसत झेलनी पड़ेगी।
शुक्रवार को दोपहर 12:40 बजे ओवरब्रिज निर्माण स्थल के रास्ते पर धूल उड़ रही थी। पिच रोड के बगल में सड़क चौड़ी करने के लिए मिट्टी पाटी गई है, इसलिए जैसे ही वाहन गुजरते हैं, वैसे ही धूल उड़ने लगती है। ओवरब्रिज के पहले चाय की दुकान चलाने वाले राजेश कुमार ने बताया कि अभी तो कुछ ठीक स्थिति है। गर्मी के मौसम में राहगीर और दुकानदार सभी परेशान थे। अब काम पहले से ज्यादा तेजी से चल रहा है। हालांकि, एक तरफ काम चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: 66 साल के बुजुर्ग ने किशोरी को बंधक बना किया दुष्कर्म, बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया था आरोप
दूसरी तरफ बरगदवां की ओर से आने पर रेलवे लाइन के पहले कोई पिलर नहीं बना है। ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए रेलवे गेट से बरगदवां की ओर सड़क के दोनाें तरफ के मकानाें और दुकानों को तोड़ा जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर जप्ती टोला के सामने रामाज्ञा सिंह के मकान के आगे बनी दो दुकानों को तोड़ा जा रहा था। रामाज्ञा ने बताया कि अधिकारी रोज आकर कहते हैं कि जल्दी तोड़ लो, काम पूरा कराना है।
अभी पिलर व गर्डर के काम अधूरे
बरगदवां के पहले करीब 700 मीटर पहले नकहां रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन है। इससे फर्टिलाइजर, भगवानपुर, राप्ती नगर होते हुए लोग मेडिकल कॉलेज, पादरी बाजार तक आवागमन करते हैं। ट्रेनों के गुजरने पर रेलवे क्राॅसिंग बंद हो जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए वर्ष 2022 के जनवरी में बरगदवां-नकहा ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। सेतु निगम ने शुरुआत में तेजी से काम किया। बाद में काम की गति धीमी हो गई।
इसे भी पढ़ें: करंट से संविदा लाइनमैन की मौत पर हंगामा, लगाया जाम
वर्तमान में फर्टिलाइजर की ओर जाने वाले रास्ते पर आठ पिलर और रेलिंग का काम हो चुका है। जबकि नकहा नंबर दो गांव की ओर जाने वाले जेल बाईपास पर 13 पिलर और गर्डर बनाए जा रहे हैं। 18 माह में करीब 50 फीसदी काम हो सका है। जबकि सेतु निगम की ओर से इसका निर्माण कार्य इसी साल के दिसंबर तक पूरा कराया जाना था, लेकिन काम की रफ्तार से ऐसा नहीं लग रहा है कि नए साल में ओवरब्रिज का तोहफा मिल सकेगा।
रेलवे फाटक बंद होने से लगता जाम, ट्रकों का रेला भी
नकहा रेलवे स्टेशन पर सीमेंट और कोयले की रैक लगती है, इसलिए माल लोड करने के लिए बड़ी संख्या में ट्रक खड़े होते हैं। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया में आने वाले ट्रकों की आवाजाही बरगदवां जेल बाईपास से होती है। ऐसे में यहां पर दोनों ओर ट्रकों का रेला लगता रहता है। जबकि नौतनवां, बढ़नी से गोरखपुर आने-जाने वाली ट्रेनों और मालगाड़ियों के गुजरने पर 20 से 25 बार रेलवे गेट बंद रहता है। ऐसे में यहां पर लंबा जाम लगता है।
बरगदवां से लेकर नकहा नंबर दो, भगवानपुर टोले तक लोग फंस जाते हैं। इसी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय दो सहित अन्य स्कूल-कॉलेज हैं। फर्टिलाइजर शुरू होने के बाद भी यातायात का दबाव बढ़ा है। इससे जब रेलवे गेट बंद होता है तो यहां पर जाम लग जाता है। इस वजह से घोसीपुरवा, भगवानपुर, कोइलहवा, नकहा नंबर दो के भगवानपुर खास, विकास नगर सहित मोहल्लों के लोग प्रभावित हाेते हैं।
इसे भी पढ़ें: फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी करने वाले गैंग के 8 गिरफ्तार, यूके के बुजुर्गों से की तीन करोड़ की जालसाजी
फैक्ट फाइल
निर्माण कार्य का शुभारंभ- जनवरी 2022
ओवरब्रिज की लंबाई- 1021.75 मीटर
लागत-76 करोड़ 27 लाख रुपये
काम पूरा करने की अवधि- दिसंबर 2023
विभाग का दावा - 50 फीसदी से अधिक काम हो चुका है।
स्थानीय लोगों ने क्या कहा
नकहा निवासी प्रदीप यादव ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण कम से कम एक साल में पूरा होगा। इससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है, लेकिन जैसे ही बन जाएगा मेडिकल कॉलेज और मोहद्दीपुर तक आवागमन सुगम हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: खेत में मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, गला रेतकर हत्या की आशंका
भगवानपुर निवासी धीरज सिंह ने कहा कि जहां काम चल रहा है, वहां पर सड़क किनारे मिट्टी पाटी गई है। इससे बारिश होने पर कीचड़ और धूप होने पर धूल उड़ रही है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। हम लोग काफी परेशान होते हैं।
बालापार निवासी जवाहरलाल ने कहा कि ओवरब्रिज के नीचे पिच सड़क है। इसके बगल में मिट्टी पर पानी बरसने के बाद दिक्कत होती है। इसका अधिकांश काम पूरा हो चुका है। इसके बन जाने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि नकहा-बरगदवां ओवरब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। बरगदवां की ओर भी जल्द ही पिलर का काम चालू हो जाएगा। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द काम पूरा करा लिया जाए।