यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बरौनी-नई दिल्ली निरस्त, सात ट्रेनें को रास्ता बदला
पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी स्टेशन पर नए लूप लाइन के निर्माण कार्य के लिए दो से पांच दिसंबर तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य और छह से आठ दिसंबर, तक नॉन इंटरलॉक कार्य कराया जाएगा। इसके लिए रेल प्रशासन ने यातायात ब्लॉक दिया है। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी स्टेशन पर नए लूप लाइन के निर्माण कार्य के लिए दो से पांच दिसंबर तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य और छह से आठ दिसंबर, तक नॉन इंटरलॉक कार्य कराया जाएगा। इसके लिए रेल प्रशासन ने यातायात ब्लॉक दिया है। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
निरस्तीकरण
- बरौनी से चार से आठ दिसंबर तक चलने वाली बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस विशेष गाड़ी।
- नई दिल्ली से पांच से नौ दिसंबर तक चलने वाली नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी।
शार्ट टर्मिनेशन
- ग्वालियर से छह एवं सात दिसंबर को चलने वाली ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस छपरा में यात्रा समाप्त करेगी।
- बांद्रा टर्मिनस से तीन से पांच दिसंबर तक चलने वाली बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन
- बरौनी सात एवं आठ दिसंबर को चलने वाली बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस छपरा से चलाई जाएगी।
- बरौनी छह से आठ दिसंबर तक चलने वाली बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी।
मार्ग परिवर्तन
- सहरसा से छह से आठ दिसंबर तक चलने वाली सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- कटिहार से पांच से सात दिसंबर तक चलने वाली कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- अमृतसर से पांच से सात दिसंबर तक चलने वाली अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते चलाई जाएगी।
- नाहरलागुन से छह दिसंबर को चलने वाली नाहरलागुन-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- सहरसा से सात दिसंबर को चलने वाली सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।