फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bar association Bhanu Pratap Pandey elected president and Anurag Dubey minister

भानु प्रताप पाण्डेय अध्यक्ष और अनुराग दूबे मंत्री निर्वाचित

Sat, 10 Oct 2020 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
bar association Bhanu Pratap Pandey elected president and Anurag Dubey minister
भानु प्रताप पांडेय अध्यक्ष और अनुराग दूबे मंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

गोरखपुर। सिविल न्यायालय, बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रताप पांडेय और मंत्री पद पर पूर्व कोषाध्यक्ष अनुराग दूबे ने जीत हासिल की है। परिणामों की घोषणा करते हुए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामगोविंद पति तिवारी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भानु प्रताप पांडेय को 556 मत मिले हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार पांडेय को 514 मत प्राप्त हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन के मंत्री पद के लिए भी कुल दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से अनुराग दूबे ने सर्वाधिक 537 मत प्राप्त करके जीत हासिल की है। अनुराग के निकटतम प्रतिद्वंदी धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी को 500 मत प्राप्त हुए हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीओपी कार्ड धारक को ही वैध मतदाता बनाए गए थे। कुल 2392 में से 1946 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अन्य पदों की मतगणना शनिवार को होगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता भानु प्रताप पांडेय ने बताया कि वह अब तक एसोसिएशन के लगभग सभी पदों पर रह चुके हैं। इस वर्ष पहली बार अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में थे और अधिवक्ता समाज ने उन्हें स्वीकार करते हुए जीत दिलाई। इससे पहले सेक्रेटरी पद पर दो बार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक बार, उपाध्यक्ष पद पर एक बार, संयुक्त मंत्री पद पर दो बार और सात बार कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयी होते ही समर्थकों ने कंधों पर बिठाया
अध्यक्ष और मंत्री पद पर विजयी होते ही वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रताप पांडेय और अनुराग दूबे को उनके समर्थक अधिवक्ताओं ने कंधे पर बिठा लिया। सभी समर्थकों ने दोनों विजेताओं को फूल-माला पहनाते हुए जीत का जश्न मनाया।

भरोसा जताने वाले सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद। अपने कार्यकाल के दौरान सभी के हित में अभिलाषी योजनाओं को वास्तविक रूप देकर लागू करवाने का प्रयास करेंगे।
- भानु प्रताप पांडेय, अध्यक्ष
अधिवक्ता समाज ने सेवा का अवसर प्रदान किया है। बीस वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। मंत्री पद पर चौथी बार प्रत्याशी थे। इस बार जीत मिली है। सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद। कनिष्ठ अधिवक्ताओं की पेंशन योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित कराया जाएगा।
- अनुराग दूबे, मंत्री
अध्यक्ष पद पर किसे कितने मत
भानु प्रताप पाण्डेय-556
मनोज कुमार पाण्डेय- 514
रत्नाकर सिंह-120
उमापति उपाध्याय-217
बलवन्त शाही-157
जितेंद्र धर दूबे-119
अभिमन्यु पांडेय-140
जंग बहादुर प्रसाद-54
जय प्रकाश सिंह-31
रविंद्र धर दूबे- 4
मंत्री पद पर किसे कितने मत
अनुराग दूबे-537
धीरेंद्र कुमार द्विवेदी-500
शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव-286
विनोद कुमार यादव-197
सुशील चंद साहनी-135
आशुतोष कुमार मिश्र-78
वीरेंद्र धर दुबे-52
रमा शंकर उपाध्याय-43
राममणि त्रिपाठी-43
गिरीश चंद द्विवेदी-23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed