फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bageshwar Dham government's court will be held in Barhalganj

Gorakhpur News: बड़हलगंज में लगेगा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार, पंडित धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे हनुमंत कथा

Wed, 10 Jan 2024 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Wed, 10 Jan 2024 10:21 AM IST
सार

विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार की कथा में हर दिन करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति मिल चुकी है। कथा के दौरान आयोजितत भंडारे में 60 से 70 हजार लोग निशुल्क भोजन ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
Bageshwar Dham government's court will be held in Barhalganj
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में बागेश्वरधाम सरकार का दरबार लगेगा। धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बड़हलगंज के सरयू तट पर 15 से 19 जनवरी तक हनुमंत कथा सुनाएंगे। आयोजकों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


बड़हलगंज के स्वर्ण व्यवसायी राहुल तिवारी पिछले कई वर्षों से बागेश्वर धाम सरकार से कथा कराने के लिए प्रयास में लगे थे। बागेश्वर धाम सरकार का कार्यक्रम मिल जाने के बाद उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी। बड़हलगंज के श्रीराम कमेटी के सरंक्षक चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी और मदरिया कुटी के महंत श्रीशदास आयोजन में सहयोग की सहर्ष स्वीकृति देते हुए आयोजन की तैयारियां शुरू करा दी है।
विज्ञापन


विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार की कथा में हर दिन करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति मिल चुकी है। कथा के दौरान आयोजितत भंडारे में 60 से 70 हजार लोग निशुल्क भोजन ग्रहण करेंगे। बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने, भोजन, स्नान और प्रसाद की व्यवस्था की गई है, ये व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed