फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Badra kept rising and flowing, there was no rain

Gorakhpur News: उमड़ते घुमड़ते रहे बदरा, नहीं हुई बारिश

Wed, 28 Aug 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Badra kept rising and flowing, there was no rain
- दिन भर बादल छाने के साथ चलती रही तेज हवा
विज्ञापन

- पूरे दिन पश्चिमी हवाओं की द्रोणिका का दिखा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पश्चिमी हवाओं की द्रोणिका के रूप में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगल को पूरे दिन देखने को मिला। दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम हवाएं चलती रहीं। आसपास के जिलों में बारिश के चलते दिन में तापमान में पिछले 24 घंटे की अपेक्षा तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।




मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजरती है। ऐसे में मानसून की द्रोणिका के दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से सटकर गुजरने से मंगलवार को आसपास के जिलों में झमाझम बारिश हुई। इसका असर गोरखपुर में देखने को मिला। पूरे दिन बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे, लेकिन बिना बरसे ही छंट गए। हालांकि, जिले के दक्षिणांचल ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। मंगलवार को दिन का तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दो-तीन दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed