फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ayodhya: All seats of Amrit Bharat connecting Janakpur to Ayodhya are full.

अयोध्या: जनकपुर को अयोध्या से जोड़ने वाली अमृत भारत की सभी सीटें फुल

Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya: All seats of Amrit Bharat connecting Janakpur to Ayodhya are full.

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर से जोड़ने वाली अमृत भारत ट्रेन 22 जनवरी के लिए फुल हो गई है। इस ट्रेन की सभी सीटें पूरे महीने भर के लिए अभी बुक हो चुकी हैं। इसके अलावा गोरखपुर को अयोध्या के रास्ते लखनऊ से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में भी 22 जनवरी को इकोनॉमी क्लास में केवल 34 सीटें ही बचीं हैं।
पहले गोरखपुर से अयोध्या के लिए केवल एक पैसेंजर ट्रेन ही चलती थी। अयोध्या से पहले रामघाट हाल्ट स्टेशन तक पूर्वोत्तर रेलवे का हिस्सा है। बीते सात सात जुलाई को गोरखपुर से लखनऊ के बीच चली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को गोरखपुर के रास्ते चलाया गया। इसके बाद बीते 30 दिसंबर को इस रूट पर अमृत भारत ट्रेन शुरू की गई।
विज्ञापन

दरभंगा से चलने वाली यह ट्रेन जनकपुर-गोरखपुर-अयोध्या के रास्ते दिल्ली आती-जाती है। देश की सर्वाधिक चर्चित इन दोनों ट्रेनों से अयोध्या जाने वाली भीड़ है। अमृत भारत में 22 तारीख को 12 वेटिंग है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस ट्रेन की जनवरी में सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। वंदेभारत में भी इकोनॉमी क्लास में केवल 34 सीटें बची थी। इसके अलावा चेयरकार श्रेणी में 334 सीटें बची हैं। आने वाले एक से दो दिन में यह सीटें भी फुल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कटरा और रामघाट पर श्रद्धालुओं के लिए होगा विशेष इंतजाम
22 जनवरी को अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कटरा और रामघाट जंक्शन पर विशेष इंतजाम कराने जा रहा है। दोनों जगह श्रद्धालुओं के रुकने के लिए टेंट लगाने के साथ ही उनके स्नान आदि का भी इंतजाम कराया जाएगा। इन दोनों स्टेशनों पर चल रहा सुंदरीकरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जीएम और डीआरएम हर दिन वहां चल रहे कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। भीड़ को देखते हुए 20 से 25 जनवरी तक इन दोनों स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जाएंगे, जिससे कि यात्रियों को टिकट आदि के लिए परेशान न होना पड़े।
000
गोरखपुर और गोमतीनगर से चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे अपने क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। गोरखपुर से कटरा के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी है। सबसे अधिक भीड़ लखनऊ में होगा। दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की कुछ ट्रेन सीधे अयोध्या आएगी, जबकि अन्य श्रद्धालुओं के लिए गोमतीनगर से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा वाराणसी से अयोध्या और प्रयागराज-अयोध्या के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी है, जिससे कि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सुविधा दी जा सके।
0
सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कटरा और रामघाट हाल्ट स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। कटरा स्टेशन पर 16 कैमरे लगवाए जाएंगे। जबकि रामघाट स्टेशन पर 6 कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से 24 घंटे स्टेशन पर आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा आरपीएफ के जवानों की भी तैनाती होगी, जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

---------
कोट--
अयोध्या के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए पिछले दिनों दो प्रीमियम ट्रेनें (वंदे भारत एवं अमृत भारत) मिली हैं। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कटरा रेलवे स्टेशन एवं राम घाट हॉल्ट स्टेशन को भी सुसज्जित किया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन दोनों स्टेशनों पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed