फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Auto rider two killed three injured in tractor-trolley collision in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से ऑटो सवार दो की मौत, तीन घायल

Fri, 03 Feb 2023 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Feb 2023 10:52 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक गोधन का ऑटो है, वहीं चंद्रकेतु चला रहा था, जबकि इस पर सवार सभी मजूदरी करने आए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी शराब की भट्ठी से आ रहे थे। संजय के भाई ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Auto rider two killed three injured in tractor-trolley collision in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के कठउर के पास बृहस्पतिवार दोपहर में मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ऑटो  सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतक एक युवक के भाई ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 मृतकों की पहचान रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के बड़गो संजय यादव (42) और उसी गांव के आश मोहम्मद (40) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, संजय गांव के आश मोहम्मद के साथ घर से मजदूरी करने के लिए निकला था और ऑटो में सवार होकर कठउर जा रहा था। कठउर बंधे के पास पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो में टक्कर मार दिया। संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, ऑटो में सवार बड़गो निवासी आश मोहम्मद, इसी गांव का चंद्रकेतु, झंगहा के हाथ खाड़ निवासी अछैवर व मंझरिया बिस्टौली निवासी गोधन घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर आश मोहम्मद और गोधन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आश मोहम्मद की भी मौत हो गई। अन्य तीनों घायलों का इलाज चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गोधन का ऑटो है, वहीं चंद्रकेतु चला रहा था, जबकि इस पर सवार सभी मजूदरी करने आए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी शराब की भट्ठी से आ रहे थे। संजय के भाई ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed