फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aunt and nephew arrested for attacking Medical College outpost

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज चौकी पर हमले के आरोपी बुआ-भतीजा गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Aunt and nephew arrested for attacking Medical College outpost
गुलरिहा। घायल महिला परमा देवी (65) की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी में तोड़फोड़ व पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपी बुआ-भतीजा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान भुल्लाई और उसके भतीजे शिवम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात हुए हमले में एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। गुलरिहा पुलिस ने अब तक चार नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, धमकी और जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया है। वहीं घटना के बाद चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने 12 आरोपियों की पहचान कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र की परमा देवी शनिवार को पिपराइच थाने पर अपने रिश्तेदार से मिलने गई थीं। मुलाकात न होने पर वे घर लौटने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान कुशीनगर जिले के रामकोला निवासी दिनेश रौनियार की बाइक से ठोकर लगने पर वे गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। बाइक सवार दिनेश ने परमा देवी को पिपराइच सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल चौकी में बैठा दिया। इसी बीच, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान परमा देवी की मौत हो गई। खबर फैलते ही करीब 30 लोग युवक को ढूंढते हुए मेडिकल चौकी में घुस गए और तोड़फोड़ व पथराव करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने चौकी में खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और आरोपी युवक पर हमला करने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए युवक ने खुद को चौकी के अंदर बंद कर लिया। इस दौरान भीड़ ने चौकी का शीशा तोड़कर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में बीच-बचाव में चौकी प्रभारी दरोगा राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य पुलिस कर्मियों को भी चोटें आईं। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी शिवम और उसकी बुआ भुल्लाई की संलिप्तता की पुष्टि हुई। गुलरिहा पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।


सीसीटीवी फुटेज की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। कई आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- रवि सिंह, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed