अच्छी खबर: एम्स में तीमारदार अब धक्के नहीं खाएंगे... 75 रुपये में आराम फरमाएंगे
गोरखपुर एम्स में कमजोर आर्थिक क्षमता वाले मरीज व उनके परिजन परिसर में इधर-उधर टहलकर रात गुजारने को विवश होते हैं। ऐसे मरीजों व उनके परिजनों के लिए अब एम्स परिसर में ही इमरजेंसी वार्ड से थोड़ा आगे जाने पर बने शेल्टर होम में बेड उपलब्ध होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर एम्स में अपने मरीज का उपचार कराने आए तीमारदारों को अब सड़क पर रात नहीं गुजारनी पड़ेगी। मरीजों के परिजनों के लिए एम्स परिसर में भी शेल्टर होम शुरू हो गया है। यहां 75 रुपये में एक रात के लिए बेड उपलब्ध होगा। अभी इसकी क्षमता 50 बेड की है, जिसे आगे 175 बेड तक बढ़ाया जाएगा।
गोरखपुर एम्स में हर दिन करीब ढाई हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इसके अलावा करीब 700 मरीज अलग-अलग वार्ड में भर्ती रहते हैं। गोरखपुर शहर व जिले के अन्य हिस्सों से आए मरीज व उनके परिजनों को अगर यहां रुकना पड़े तो कोई न कोई उपाय कर लेते हैं, लेकिन बगल के जिलों कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज तथा पड़ोसी राज्य बिहार के छपरा, सीवान, बेतिया, बगहा के मरीजों को काफी दिक्कत होती है। यहां नेपाल के मरीज भी आते हैं।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी सख्त...शोभायात्रा और जुलूस में अब तेज आवाज में डीजे बजाएंगे तो जेल जाएंगे
आर्थिक रूप से संपन्न लोग तो अपने लिए होटल या लाॅज में कमरा बुक कर लेते हैं, लेकिन कमजोर आर्थिक क्षमता वाले मरीज व उनके परिजन परिसर में इधर-उधर टहलकर रात गुजारने को विवश होते हैं। ऐसे मरीजों व उनके परिजनों के लिए अब एम्स परिसर में ही इमरजेंसी वार्ड से थोड़ा आगे जाने पर बने शेल्टर होम में बेड उपलब्ध होगा।
बृहस्पतिवार को इसका उद्घाटन एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने किया। उन्होंने बताया कि दो मंजिला भवन में 25-25 बेड उपलब्ध है। पुरुषों को भूतल पर और महिलाओं को प्रथम तल पर बेड उपलब्ध कराया जाएगा। यहां अलग से कपड़ा धोने और सुखाने के लिए जगह उपलब्ध कराया गया है, जिससे मरीज व उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में फिर भड़का हत्यारा हाथी, महावत को पटक कर किया घायल
उन्होंने बताया कि एम्स में भर्ती मरीजों के परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर रैन बसेरा आवंटित किया जाएगा। पुरुष मरीज के एक तीमारदार और महिला मरीज के मामले में दो तीमारदार को बेड आवंटित किया जाएगा। प्रतिदिन एक बेड के लिए 75 रुपये चार्ज लगेगा। हमने 50 बिस्तरों से शुरुआत की है जो समय के साथ बढ़कर 150 बिस्तरों तक पहुंच जाएगी। भर्ती मरीज के परिजन ओपीडी भवन के बिल काउंटर से बेड बुक करा सकते हैं।