{"_id":"699a1d811767bd9d4a0277e9","slug":"attempted-rape-of-a-woman-threatened-to-kill-her-children-if-she-resisted-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1236730-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी
Sun, 22 Feb 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
चौरीचौरा का मामला, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की कर रही तलाश
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी की भोर में लगभग तीन बजे वह अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान करमहा गांव निवासी राजकुमार राजभर कमरे में घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हाथापाई की और शोर मचाने पर बच्चों की हत्या करने की धमकी दी। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश जारी है।