{"_id":"6a8e0723a6d8f4ab02018080","slug":"attempt-to-steal-from-a-womans-purse-at-a-mart-four-cunning-women-caught-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1429495-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मार्ट में महिला के पर्स से चोरी की कोशिश, चार शातिर महिलाएं पकड़ी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मार्ट में महिला के पर्स से चोरी की कोशिश, चार शातिर महिलाएं पकड़ी गईं
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के पादरी बाजार चौराहा स्थित एक मार्ट में मंगलवार शाम पर्स की चेन खोलकर चोरी की कोशिश करते चार महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। महिला की नजर पड़ने पर उसने शोर मचा दिया। इसके बाद मार्ट में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों ने चारों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पकड़ी गई महिलाओं में एक की गोद में मासूम बच्ची भी थी।
गगहा निवासी पूजा सिंह मंगलवार दोपहर महिला रिश्तेदारों के साथ रक्षाबंधन के लिए साड़ी खरीदने के लिए मार्ट में पहुंची थीं। साड़ी पसंद करने के बाद वह भुगतान के लिए काउंटर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चारों महिलाएं उनके हाथ में टंगे पर्स की चेन खोलने लगीं। पूजा की नजर पड़ते ही उन्होंने शोर मचा दिया।
आवाज सुनकर मार्ट के कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों ने चारों महिलाओं को पकड़ लिया। मार्ट कर्मी संजीत ने डायल 112 पर सूचना दी। पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और पादरी बाजार चौकी पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी गौरव मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर चारों को शाहपुर थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन
--
नौसड़ निवासी बताया, आने की वजह नहीं बता सकीं महिलाएं
पुलिस की पूछताछ में चारों महिलाओं ने खुद को नौसड़ निवासी बताया। हालांकि वे मार्ट और पादरी बाजार आने की स्पष्ट वजह नहीं बता सकीं। पुलिस उनके बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह ने बताया कि चारों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
त्योहार पर भीड़ का फायदा उठाते हैं गिरोह
रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर साड़ी और कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ बढ़ जाती है। पुलिस के मुताबिक, इसी भीड़ का फायदा उठाकर शातिर गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे गिरोह महिलाओं के पर्स, गहने और मोबाइल आदि पर नजर रखते हैं और मौका मिलते ही सामान लेकर भागने की कोशिश करते हैं।