{"_id":"6a99e5ba1f09811614072427","slug":"attempt-to-murder-case-three-arrested-including-a-gangster-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1439136-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हत्या की कोशिश की प्राथमिकी गैंगस्टर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हत्या की कोशिश की प्राथमिकी गैंगस्टर समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा क्षेत्र के खैराबाद गांव स्थित डूडी चौराहे पर बुधवार रात पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश चौधरी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और 10,870 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खैराबाद-डूडी निवासी विशु चौधरी, चकदेइया निवासी गैंगस्टर विजय पासवान और चौरी खास निवासी मोनू मौर्य के रूप में हुई है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि खोराबार क्षेत्र के डांगीपार निवासी अतुल ने डूडी निवासी रतनलाल चौधरी से एक लाख रुपये लिए थे। रुपये वापस नहीं करने को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात कुछ युवक अतुल को लेकर डूडी चौराहे पर पहुंचे। इसी दौरान महदेवा जंगल निवासी हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश चौधरी भी वहां पहुंच गया। कहासुनी के दौरान उस पर गोली चला दी गई, जो उसके पैर में लगी। घायल दुर्गेश का इलाज चल रहा है।
एसपी नार्थ के अनुसार चकदेइया निवासी विजय पासवान का आपराधिक इतिहास सबसे लंबा है। उसके खिलाफ बेलीपार, चौरीचौरा, गगहा और खोराबार थानों में वर्ष 2025 और 2026 में चोरी, संपत्ति संबंधी अपराध समेत विभिन्न धाराओं में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा खोराबार थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज है। इस तरह उसके खिलाफ कुल 12 मामले पुलिस रिकॉर्ड में हैं। वहीं, चौरी खास निवासी मोनू मौर्य के खिलाफ खोराबार और गीडा भी दो प्राथमिकी दर्ज है। जबकि खैराबाद-डूडी निवासी विशु चौधरी के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मामले की विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है।