{"_id":"628b503dfbad5e0d6c21e5d8","slug":"attempt-to-molestation-girl-in-hotel-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Crime: होटल में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Crime: होटल में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 May 2022 02:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 May 2022 02:43 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल इलाके के एक होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने युवती से मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना 16 मई की रात की है। देवरिया निवासी एक युवती को उसके मुंहबोले भाई ने जन्मदिन की पार्टी देने के लिए गोरखपुर बुलाया था। पार्टी में देर में होने पर रात को एक होटल में ठहरा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि रात को 10 बजे उसके कमरे में मुंहबोला भाई और उसके दो दोस्त पहुंचे। उन्होंने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद उनमें से एक ने बाकी दोनों को कमरे से बाहर कर युवती के साथ छेड़खानी व जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।