{"_id":"627cc87d992ca416f3362d37","slug":"attempt-to-grab-land-one-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जमीन कब्जा करने की कोशिश, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जमीन कब्जा करने की कोशिश, एक गिरफ्तार
Thu, 12 May 2022 02:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 May 2022 02:12 PM IST
सार
इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि जालसाजी का केस दर्ज था। आरोपित शैलेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के भरवलिया बुजुर्ग गांव में फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर जमीन कब्जा की कोशिश करने के आरोपी शैलेश दुबे को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शैलेश दुबे, उनके बेटे ध्रुव, प्रहलाद और देवदत्त पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धारा में केस दर्ज कर किया गया था। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
भरवलिया बुजुर्ग निवासी नीरा राय पत्नी रमेश चंद्र राय ने रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया था। उनके मुताबिक, भरवलिया बुजुर्ग में उनका पैतृक मकान है। पति की मौत के बाद वरासत में नाम भी दर्ज हो गया। घर में पूजापाठ के लिए बहुत पहले से सत्यनारायण दुबे आते थे।
विज्ञापन
उनके निधन के बाद उनका बेटा शैलेश दुबे भी घर में आता-जाता था। शैलेश के मन में लालच आ गया और उसने फर्जी वसीयत और सास का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। मकान और जमीन कब्जा करने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर नीरा राय ने खंड विकास अधिकारी खोराबार के यहां शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि जालसाजी का केस दर्ज था। आरोपित शैलेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।