{"_id":"655d04b082cde4fe8b02eb76","slug":"attachment-notice-pasted-at-the-house-of-rape-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-375422-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
Wed, 22 Nov 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
चौरीचौरा। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने मुनादी कर आरोपी के जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर कुर्की की चेतावनी दी।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के भृगुसारी गांव निवासी ओमप्रकाश निषाद पुत्र गुलाब निषाद, चौरीचौरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में वांछित है। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को उसके घर पहुंचकर डुगडुगी व मुनादी कराकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। चौरीचौरा के थानेदार चितवन कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई है। संवाद