फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attachment notice pasted at house of Parvez Parvaiz in Gorakhpur

गोरखपुर: सीएम पर केस दर्ज कराने वाले परवेज के घर की होगी कुर्की, बेटे की तलाश में जुटी है पुलिस

Mon, 18 Sep 2023 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Sep 2023 05:55 PM IST
सार

परवेज ने 2007 में तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ, तत्कालीन विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल पर भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज कराया था, जांच में ऑडियो फर्जी पाया गया था। परवेज परवाज को दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।

विज्ञापन
Attachment notice pasted at house of Parvez Parvaiz in Gorakhpur
नोटिस चस्पा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में वर्ष 2007 में हुए दंगे के दौरान तत्कालीन सदर सांसद योगी आदित्यनाथ (वर्तमान में मुख्यमंत्री) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों पर फर्जी केस दर्ज कराने वाले परवेज परवाज के घर पर सोमवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। यह कार्रवाई परवेज के बेटे फैज पर दर्ज केस में की गई है। लूट, बलवा, आपराधिक साजिश के केस में वह चार साल से फरार चल रहा है।

विज्ञापन


रामगढ़ताल और कैंट थाने की पुलिस ने राजघाट के तुर्कमानपुर स्थित घर के पास ढोल बजाकर फैज की करतूत को मोहल्ले वालों को बताया और नोटिस चस्पा किया। परवेज परवाज को कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह जेल में बंद है।
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, घर में घुसकर मारपीट, लूट की घटना की गई थी। इस मामले में कैंट थाने में 2019 में 365, 452, 392, 392, 347, 506, 120 बी की धारा में केस दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी फैज फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर न्यायालय में अर्जी दी थी।

सीजेएम गोरखपुर कोर्ट से 82 का नोटिस हासिल करने के बाद सोमवार को दोपहर ढाई बजे रामगढ़ताल और कैंट पुलिस राजघाट इलाके में तुर्कमानपुर में परवेज के पुत्र फैज के घर पहुंची। आसपास के घरों के सामने मुनादी की और फिर उसके घर पर नोटिस चस्पा किया। पुलिस के मुताबिक, जल्द हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

 

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि कई संगीन मामलों का आरोपी फैज फरार चल रहा है। उसके घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया है। अगर इसके बाद भी वह हाजिर नहीं होता है तो कोर्ट की अनुमति पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed