{"_id":"6668bb821f0b094e2404aaeb","slug":"atm-repaired-cash-problem-solved-gorakhpur-news-c-7-gkp1055-586319-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एटीएम दुरुस्त, नकदी की परेशानी हुई दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एटीएम दुरुस्त, नकदी की परेशानी हुई दूर
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के खराब और बंद पड़े अधिकांश एटीएम दुरुस्त हो गए हैं। मंगलवार को बंद पड़े कई एटीएम से नोट निकल रहे थे। इससे शहर में नकदी की समस्या से लोगों को राहत मिल गई है। हालांकि कुछ एटीएम ऐसे भी दिखे, जिनमें कैश न होने का बोर्ड लगा था।
तपती गर्मी में शहरवासियों के साथ दूर-दराज से आने वाले लोग नकदी के लिए परेशान हो रहे थे। एटीएम से नकदी न मिलने पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से लोग काम चला रहे थे। अमर उजाला ने खबर प्रकाशित कर समस्या को उठाया था। शहर में कुल एटीएम की संख्या 531 है। विगत दिनों करीब 100 ऐसे एटीएम ऐसे थे, जिनका शटर गिरा रहता था या फिर उसमें नकद की किल्लत थी। आसपास के जिलों से शहर में आने वाले लोग आवश्यकता पड़ने पर नकदी के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। सर्वाधिक दिक्कत जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, एम्स, कचहरी आने वालों को थी। अब उनकी परेशानी काफी हद तक कम हो गई है।
एटीएम की क्षमता 45 लाख रुपये
एटीएम में नकद की क्षमता 45 लाख रुपये है। एक बार यह रकम पड़ने के बाद खत्म होने पर दोबारा पड़ती है। बैंक प्रबंधन के अनुसार पहले की तुलना में यह रकम काफी दिनों तक चलती है। इसी से अंदाजा लग जाता है कि नकद पर लोग निर्भर नहीं है। जिन लोगों को नकदी चाहिए उनके लिए एटीएम 24 घंटे खुले रहते हैं।
विज्ञापन
शहर के सभी एटीएम में नकदी की व्यवस्था रहती है। किसी तकनीकी कारण से ही एटीएम में नकद नहीं रहता है या फिर वह बंद रहते हैं। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से फिलहाल लोड नहीं है, इससे नकदी की दिक्कत नहीं है। सभी एटीएम काम कर रहे हैं।
मनोज श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर