फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ateek ahamed video on facebook

Gorakhpur News: माफिया अतीक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने पर दी धमकी

Wed, 26 Apr 2023 03:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:22 AM IST
विज्ञापन
ateek ahamed video on facebook
फोन करने वालों ने खुद को अतीक का समर्थक बताया, एसएसपी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया
विज्ञापन


- अलग-अलग नंंबरों से आया है व्हाट्सएप कॉल व ऑडियो संदेश

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। प्रयागराज में मारे गए अतीक और अशरफ से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर धमकी भरा फोन आने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि फोन करने वाले खुद को अतीक का समर्थक बताकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी ने खोराबार पुलिस को केस दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, खोराबार के सिक्टौर निवासी पुरोहित प्रवीण शास्त्री ने मंगलवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रवीण ने लिखा है कि वह धार्मिक व सामाजिक कार्य करते रहते हैं। सोशल मीडिया, फेसबुक पर मुख्यमंत्री का भाषण भी वह अक्सर पोस्ट करते हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज में अतीक की हत्या के बाद उससे जुड़ा एक वीडियो भी उन्होंने पोस्ट कर दिया। फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते ही धमकी भरा फोन आने लगा। 20 से 22 अप्रैल के बीच अलग-अलग मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप काॅल व ऑडियो संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी भरा संदेश भेजने का आरोपी खुद को अतीक का समर्थक बता रहा है। वह बोल रहा है कि गोरखपुर में ही तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed