{"_id":"6a743f33871139675d02ebba","slug":"at-ddu-convocation-governor-anandiben-patel-called-for-reflection-on-why-daughters-are-forging-ahead-of-sons-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DDU दीक्षांत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सवाल-'समान अवसर के बाद भी बेटियां आगे, कारणों पर हो मंथन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DDU दीक्षांत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सवाल-'समान अवसर के बाद भी बेटियां आगे, कारणों पर हो मंथन'
Thu, 06 Aug 2026 01:31 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:31 PM IST
सार
कुलाधिपति ने कहा कि बेटियां भले ही देखने में दुबली-पतली लगती हों, लेकिन मानसिक रूप से बेहद मजबूत होती हैं। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। राष्ट्र मंडल खेल में बेटियों ने स्वर्णिम क्रांति का सूत्रपात किया है।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में बेटों और बेटियों को समान अवसर मिल रहे हैं, लेकिन बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर आगे निकल रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह विचार करने का विषय है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और इस पर गंभीर मंथन की आवश्यकता है। कुलाधिपति ने कहा कि बेटियां भले ही देखने में दुबली-पतली लगती हों, लेकिन मानसिक रूप से बेहद मजबूत होती हैं। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। राष्ट्र मंडल खेल में बेटियों ने स्वर्णिम क्रांति का सूत्रपात किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर मिल रहे हैं। भारत तेजी से शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यदि युवा अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करें तो भारत को विश्व में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की बेटियों ने वहां भी शानदार सफलता हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।