फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Social harmony meeting in Gorakhpur, RSS chief interacted with representatives of various castes and sects.

UP: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- आरएसएस के भरोसे न रहें, समाज स्तर पर स्वयं कार्य करे हिंदू समाज

Mon, 16 Feb 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 02:29 AM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू समाज में पूर्ण स्वतंत्रता है। हम हिंदू समाज के अंग हैं, इस दृष्टि से क्या कर रहे हैं और क्या कर सकते हैं, इस पर विचार करें। मोहन भागवत ने कहा कि समाज को चलाने के लिए खंड स्तर पर समाज के मुखिया लोगों को कार्य करना होगा। मिलकर विचार करेंगे, मिलकर दायित्व लेंगे और कुछ गड़बड़ होगा तो मिलकर सुधार करेंगे। देश ठीक रहेगा तो हम भी ठीक रहेंगे। यह समाज का काम है। समाज करेगा, संघ सहायता करेगा।

विज्ञापन
Social harmony meeting in Gorakhpur, RSS chief interacted with representatives of various castes and sects.
मंचासीन मोहन भागवत व संघ के अन्य पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे हुए हैं। यह कोई उत्सव की बात नहीं है। जिसे करने में 100 वर्ष लग गए, वह और पहले हो जाना चाहिए था। समाज स्तर पर कार्य स्वयं करना होगा। संघ के भरोसे नहीं रहना चाहिए। समाज के हर अंग में शक्ति होनी चाहिए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत की ओर से संघ शताब्दी वर्ष पर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सामाजिक सद्भाव बैठक के बाद संघ प्रमुख विभिन्न जाति, पंथों के प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। उनकी जिज्ञासाओं पर सरसंघचालक ने कहा कि आवश्यक है कि अपनी जाति-बिरादरी में चर्चा कर बड़े हिंदू समाज के लिए कार्य करें।
विज्ञापन


हमें ब्लॉक स्तर पर वर्ष में दो से तीन बार बैठना होगा। हिंदू समाज में पूर्ण स्वतंत्रता है। हम हिंदू समाज के अंग हैं, इस दृष्टि से क्या कर रहे हैं और क्या कर सकते हैं, इस पर विचार करें। मोहन भागवत ने कहा कि समाज को चलाने के लिए खंड स्तर पर समाज के मुखिया लोगों को कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलकर विचार करेंगे, मिलकर दायित्व लेंगे और कुछ गड़बड़ होगा तो मिलकर सुधार करेंगे। देश ठीक रहेगा तो हम भी ठीक रहेंगे। यह समाज का काम है। समाज करेगा, संघ सहायता करेगा। सामाजिक सद्भाव बैठक में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने अपने समाज में हो रहे सामाजिक कार्यों के प्रेरक उदाहरण साझा किए।


सरसंघचालक ने पंगत में किया भोजन
इस अवसर पर सरसंघचालक ने विविध जाति, पंथ और समाज के प्रतिनिधियों के साथ पंगत में भोजन किया। मंच पर सरसंघचालक के साथ प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक की प्रस्तावना सह प्रांत सद्भाव प्रमुख शिवाजी राय ने रखी। सामाजिक सद्भाव प्रमुख डॉ. राकेश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed