फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Assaulted the shopkeeper after entering the shop; demanded extortion of five lakh rupees.

Gorakhpur News: दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट, पांच लाख की रंगदारी मांगी

Tue, 01 Sep 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 01 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Assaulted the shopkeeper after entering the shop; demanded extortion of five lakh rupees.
- बड़हलगंज इलाके का मामला, रुपये नहीं देने पर मकान गिराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन



बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव में दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट, गाली-गलौज और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैरियाडीह निवासी राजू गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बहसुआ निवासी रमेश निषाद चार अन्य लोगों के साथ दुकान में पहुंचा। आरोप है कि दुकान में घुसते ही आरोपियों ने लात-चप्पलों से मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

राजू के मुताबिक, आरोपियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर मकान गिराने और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने बड़हलगंज में अपनी पहुंच होने का हवाला देते हुए शिकायत करने पर भी कुछ नहीं बिगाड़ पाने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसे लगातार गाली-गलौज और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे वह और उसका परिवार भयभीत है और उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रमेश निषाद निवासी बहसुआ, मनीराम साहनी निवासी कंसासुर ददरी और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसकी विवेचना एसआई जितेंद्र यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed