फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Asmita Women's Rowing Championship to begin tomorrow

Gorakhpur News: रामगढ़ताल में 10 दिनों में होंगी रोइंग की दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

Mon, 11 May 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Asmita Women's Rowing Championship to begin tomorrow
गोरखपुर। रामगढ़ताल में 12 मई से लगातार 10 दिनों तक दो राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग और 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप शामिल हैं। दोनों प्रतियोगिताओं में देशभर की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन इन प्रतियोगिताओं का आयोजन करा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश खेल विभाग आयोजन की तैयारियों में सहयोग दे रहा है। अस्मिता प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-15, अंडर-19 और ओपन वर्ग में चार-चार इवेंट आयोजित किए जाएंगे। सभी स्पर्धाएं 1000 मीटर की होंगी। आयोजन का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को पेशेवर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। अस्मिता लीग के प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1.55 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। खास बात यह है कि केवल शीर्ष तीन ही नहीं बल्कि आठवें स्थान तक आने वाली टीमों को भी नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





17 से 21 मई तक जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप

अस्मिता लीग के बाद 17 से 21 मई तक 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में पांच-पांच इवेंट होंगे। सभी मुकाबले 2000 मीटर में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed