फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ask for money by creating facebook id of gorakhpur university professor

गोविवि के प्रोफेसर की फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये

Mon, 17 Aug 2020 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
ask for money by creating facebook id of gorakhpur university professor
गोविवि के प्रोफेसर की फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जितेंद्र मिश्रा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर जालसाज ने उनके जानने वाले कई लोगों से रुपये मांगे। प्रोफेसर की आईडी से कई लोगों के पास संदेश आने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। उनकी शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के शिक्षक जितेंद्र मिश्र के जानने वालों के पास उनके फेसबुक अकाउंट से रुपयों की मदद के संदेश आने लगे। उनके कई करीबियों से भी हाल जानने के बाद मदद में रुपये मांगे गए। अचानक शिक्षक का यह संदेश आते ही लोगों को शक हो गया और उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद जितेंद्र मिश्र ने सीओ कैंट सुमित शुक्ला को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

अभी कुछ दिनों पहले ही इसी तरह एडीजी दावा शेरपा का और खजनी से भाजपा विधायक संत प्रसाद का भी फेसबुक अकाउंट तैयार किया गया था। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed