{"_id":"5f096a4dd2b4b113db5514ad","slug":"asha-worker-will-reach-people-by-discussing-contraceptive-tools-during-family-welfare-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ता अब संभालेंगी ये खास जिम्मेदारी, इन नियमों का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ता अब संभालेंगी ये खास जिम्मेदारी, इन नियमों का करना होगा पालन
Sat, 11 Jul 2020 12:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:59 PM IST
सार
- गर्भ निरोधक साधनों के बारे में चर्चा कर लोगों तक पहुंचाएंगी आशा
- इस दौरान आशा कार्यकर्ता कोविड-19 प्रोटोकॉल का करें पूर्ण पालन
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : Social media
विस्तार
कोविड-19 के माहौल में भी परिवार नियोजन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का पूरा जोर है। परिवार कल्याण कार्यक्रमों के बारे में जनजागरूकता और परिवार नियोजन साधनों की लोगों तक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की फौज को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोरोना के चलते बदली परिस्थितियों में उन्हें जरूरी हिदायतें भी दी गई हैं ताकि वह खुद सुरक्षित रहने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित बना सकें।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी का कहना है कि परिवार कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को उन दंपत्तियों से जरूर बात करनी है, जिनको परिवार नियोजन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
ऐसे लक्षित दंपत्तियों को उनकी पसंद के अनुसार गर्भ निरोधक साधनों जैसे-माला-एन, छाया, सी पिल्स एवं कंडोम उपलब्ध कराना है। इसके अलावा जो महिलाएं अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन की सुविधा लेना चाहती हों उनको आशा स्वास्थ्य इकाई तक लेकर जाएं। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) सत्र के दौरान गर्भ निरोधक गोलियां (माला-एन, छाया) और कंडोम उपलब्ध कराई जाएं और जरूरी परामर्श दिया जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
गृह भ्रमण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
एसीएमओ आरसीएच डॉ. नंद कुमार ने कहा है कि आशा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह हर दंपत्ति को प्रेरित करें कि वह गर्भ निरोधक साधन का इस्तेमाल करें ताकि अनचाहे गर्भ और गर्भपात की कोई संभावना न रहे क्योंकि अनचाहा गर्भ परिवार के सपनों और संसाधनों को सीमित करता है।
- आशा कार्यकर्ता मास्क जरूर लगाएं
- हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धोएं
- कम से कम दो गज की दूरी से बात करें
- घर की कुंडी या दरवाजा न छुएं और न खटखटाएं
- आवाज देकर परिवार के सदस्यों को बुलाएं व बात करें