{"_id":"658c7e15e41dfebe6908bce8","slug":"as-winter-progresses-difficulties-for-roadways-travelers-increase-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-414337-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सर्दियां बढ़ने के साथ ही रोडवेज यात्रियों की बढ़ी दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सर्दियां बढ़ने के साथ ही रोडवेज यात्रियों की बढ़ी दुश्वारियां
Thu, 28 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
यात्री नहीं मिलने से खड़ी रह रहीं बसें, यात्रियों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार
रोडवेज प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए बस स्टेशन पर नहीं किए गए कोई इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सर्दियां बढ़ने के साथ ही रोडवेज यात्रियों की दुश्वारियां भी बढ़नी शुरू हो गई हैं। रात में सवारियां नहीं मिलने से चालकों को सवारी के लिए घंटों बसों को स्टेशन पर ही खड़ा करना पड़ रहा है, वहीं यात्रियों को भी बस स्टेशन पर खड़ी बस में बैठकर बस के चलने का इंतजार करना पड़ रहा है।
बुधवार की रात करीब नौ बजे शहर के रेलवे बस स्टेशन परिसर में ठंड से ठिठुरे यात्री कंबल डालकर सोए दिखाई दिए। बड़ी संख्या में यात्री ठंड के कारण परेशान दिखे। रोडवेज प्रशासन की ओर से बस स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए ठंड से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।
परिसर के बाहर सड़क पर बसों की कतार लगी हुई थी, इनमें सबसे ज्यादा बसें लखनऊ जाने वाली थीं। इन बसों के परिचालक सवारियाें की तलाश में लगे थे, लेकिन सवारियां नहीं मिल रही थीं। किसी बस में छह तो किसी में आठ सवारी ही बैठे हुए थे।
विज्ञापन
एक चालक ने बताया कि करीब एक घंटे से बस लेकर खड़ा हूं, लेकिन अबतक 10 सवारियां ही मिली हैं, जबतक 25 सवारी नहीं होगी बस को संचालित नहीं किया जा सकेगा। लखनऊ की बस में बैठे यात्री सुनील ने बताया कि वह आधे घंटे से बस में बैठे हैं, लेकिन दूसरी सवारी नहीं आ रही है।
-- -- --
25 यात्री होने पर चलेंगी बसें
सर्दियों के कारण बसों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है, ऐसे में परिवहन निगम ने एक बार फिर बस संचालन के लिए यात्रियों की न्यूनतम संख्या को 25 कर दिया है। बता दें कि गर्मियों में यात्रियों की न्यूनतम संख्या को बढ़ाकर 35 कर दिया गया था।
-- -- -- -- -- -
कोट
सर्दियों के कारण यात्रियों की संख्या कम हुई है। जिन बसों में यात्री कम हैं, उन्हें दूसरी बसों में बैठाकर भेजा जा रहा है। रास्ते में जहां भी घना कुहरा मिल रहा है, बसों को सुरक्षा के लिए लिहाज से रोक दिया जा रहा है।
- महेश चंद्र, सहायक प्रबंधक गोरखपुर डिपो
एक घंटे से बस स्टेशन पर बैठा हूं, अयोध्या जाना है, बस लगी है, लेकिन पर्याप्त यात्री नहीं होने से बस रूकी हुई है।
- एमएस शर्मा, यात्री
लखनऊ पीजीआई इलाज के लिए जाना है। बस खड़ी तो है, लेकिन यात्री नहीं है। जो बस पहले जाएगी उसमें बैठ जाउंगा।
- मुनीर अहमद, यात्री