फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   As soon as rain stopped in planetarium water went out

Good News: गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र में राहत, बारिश थमते ही निकल गया पानी

Thu, 30 Jun 2022 01:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Jun 2022 01:48 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने तारामंडल क्षेत्र स्थित प्राधिकरण की कॉलोनियों में जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए अधिशासी अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में अभियंताओं की एक नौ सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी को संसाधन के तौर पर एक-एक सीवर सक्शन मशीन, जेटिंग मशीन, पोकलैंड, जेसीबी और 20 हार्सपावर का पंप उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
As soon as rain stopped in planetarium water went out
फरसहिया तालाब के पास निरीक्षण करते जीडीए वीसी प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिछले साल की तुलना में इस बार तारामंडल क्षेत्र स्थित जीडीए की कॉलोनियों समेत आसपास के इलाकों में काफी राहत रही। बारिश बंद होते ही पानी निकलने लगा। देवरिया बाईपास स्थित सर्विस लेन ऊंची हो जाने से पानी नहीं लगा। हर बार जलभराव होते ही बंद हो जाने वाली सर्विस लेन से सटी दुकानें खुली रहीं।

विज्ञापन


सुबह से ही जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह समेत सभी अभियंता जलनिकासी में जुटे रहे। पंप चलाने के साथ ही कच्चा नाला खोदकर पानी निकालने की व्यवस्था की गई। फड़सहिया तालाब और तारामंडल क्षेत्र के नालों की सफाई का असर दिखाई पड़ा। जीडीए की कॉलोनियों में भी नई सीसी नाली बन जाने से पानी तेजी से निकला। निर्माणाधीन देवरिया बाईपास सीसी नाले में जहां भी पानी का बहाव थमता दिखा, अभियंताओं की टीम ने वहां जेसीबी की मदद से कच्चा नाला बनाया, जिससे पानी निकलना शुरू हुआ।

विज्ञापन

जलभराव से निजात के लिए बनी कमेटी, 12 बजे तक रहेगी सक्रिय

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने तारामंडल क्षेत्र स्थित प्राधिकरण की कॉलोनियों में जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए अधिशासी अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में अभियंताओं की एक नौ सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी को संसाधन के तौर पर एक-एक सीवर सक्शन मशीन, जेटिंग मशीन, पोकलैंड, जेसीबी और 20 हार्सपावर का पंप उपलब्ध कराया गया है। कमेटी सुबह सात बजे से लेकर 12 बजे तक सक्रिय रहेगी और कॉलोनियों का निरीक्षण करेगी। जलभराव होने पर उसके निकासी की व्यवस्था करेगी। साथ ही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जरूरी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी तारामंडल क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ एन्क्लेव, सिद्धार्थ एन्क्लेव विस्तार, गौतम विहार, गौतम विहार विस्तार, बुद्ध विहार आवासीय व व्यावसायिक, वसुंधरा एन्क्लेव, आम्रपाली, यशोधरा कुंज, अमरावती निकुंज, लोहिया, वैशाली, लेक व्यू, रेल विहार आदि कॉलोनियों का भ्रमण कर जल निकासी सुनिश्चित कराएंगे। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की सभी कॉलोनियों से तेजी से पानी निकला है। निरंतर निगरानी की जा रही है। जलभराव वाले क्षेत्रों से तत्काल पानी निकालने के लिए अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में नौ सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।

ये है कमेटी

  • अधिशासी अभियंता किशन सिंह- 9628372038
  • सहायक अभियंता जेपी श्रीवास्तव- 7617036662
  • सहायक अभियंता कुंज बिहारी- 8090254180
  • सहायक अभियंता एके तायल- 9311305126
  • अवर अभियंता बीके शर्मा- 9311304700
  • अवर अभियंता रमापति वर्मा-9628372056
  • अवर अभियंता राम इकबाल सिंह-9311305384
  • अवर अभियंता यशपाल सिंह- 9628372043
  • अवर अभियंता एसपी सिंह- 9628372032
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed