Good News: गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र में राहत, बारिश थमते ही निकल गया पानी
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने तारामंडल क्षेत्र स्थित प्राधिकरण की कॉलोनियों में जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए अधिशासी अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में अभियंताओं की एक नौ सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी को संसाधन के तौर पर एक-एक सीवर सक्शन मशीन, जेटिंग मशीन, पोकलैंड, जेसीबी और 20 हार्सपावर का पंप उपलब्ध कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिछले साल की तुलना में इस बार तारामंडल क्षेत्र स्थित जीडीए की कॉलोनियों समेत आसपास के इलाकों में काफी राहत रही। बारिश बंद होते ही पानी निकलने लगा। देवरिया बाईपास स्थित सर्विस लेन ऊंची हो जाने से पानी नहीं लगा। हर बार जलभराव होते ही बंद हो जाने वाली सर्विस लेन से सटी दुकानें खुली रहीं।
सुबह से ही जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह समेत सभी अभियंता जलनिकासी में जुटे रहे। पंप चलाने के साथ ही कच्चा नाला खोदकर पानी निकालने की व्यवस्था की गई। फड़सहिया तालाब और तारामंडल क्षेत्र के नालों की सफाई का असर दिखाई पड़ा। जीडीए की कॉलोनियों में भी नई सीसी नाली बन जाने से पानी तेजी से निकला। निर्माणाधीन देवरिया बाईपास सीसी नाले में जहां भी पानी का बहाव थमता दिखा, अभियंताओं की टीम ने वहां जेसीबी की मदद से कच्चा नाला बनाया, जिससे पानी निकलना शुरू हुआ।
जलभराव से निजात के लिए बनी कमेटी, 12 बजे तक रहेगी सक्रिय
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने तारामंडल क्षेत्र स्थित प्राधिकरण की कॉलोनियों में जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए अधिशासी अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में अभियंताओं की एक नौ सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी को संसाधन के तौर पर एक-एक सीवर सक्शन मशीन, जेटिंग मशीन, पोकलैंड, जेसीबी और 20 हार्सपावर का पंप उपलब्ध कराया गया है। कमेटी सुबह सात बजे से लेकर 12 बजे तक सक्रिय रहेगी और कॉलोनियों का निरीक्षण करेगी। जलभराव होने पर उसके निकासी की व्यवस्था करेगी। साथ ही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जरूरी कार्रवाई करेगी।
कमेटी तारामंडल क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ एन्क्लेव, सिद्धार्थ एन्क्लेव विस्तार, गौतम विहार, गौतम विहार विस्तार, बुद्ध विहार आवासीय व व्यावसायिक, वसुंधरा एन्क्लेव, आम्रपाली, यशोधरा कुंज, अमरावती निकुंज, लोहिया, वैशाली, लेक व्यू, रेल विहार आदि कॉलोनियों का भ्रमण कर जल निकासी सुनिश्चित कराएंगे। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की सभी कॉलोनियों से तेजी से पानी निकला है। निरंतर निगरानी की जा रही है। जलभराव वाले क्षेत्रों से तत्काल पानी निकालने के लिए अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में नौ सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
ये है कमेटी
- अधिशासी अभियंता किशन सिंह- 9628372038
- सहायक अभियंता जेपी श्रीवास्तव- 7617036662
- सहायक अभियंता कुंज बिहारी- 8090254180
- सहायक अभियंता एके तायल- 9311305126
- अवर अभियंता बीके शर्मा- 9311304700
- अवर अभियंता रमापति वर्मा-9628372056
- अवर अभियंता राम इकबाल सिंह-9311305384
- अवर अभियंता यशपाल सिंह- 9628372043
- अवर अभियंता एसपी सिंह- 9628372032