फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Arrested accused of robbing elderly and women

Gorakhpur: बुजुर्ग और महिलाओं से लूट का आरोपी गिरफ्तार, ऐसे बनाता था लोगों को शिकार

Tue, 31 May 2022 08:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 May 2022 08:16 AM IST
सार

पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका चार लोगों का गिरोह है। वह राहगीरों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को नशीली पदार्थ खिलाकर और उनको चकमा देकर नगदी व गहने चोरी करते हैं। जरूरत पड़ने पर अपने पास मौजूद तमंचे का इस्तेमाल कर लूट भी करते हैं। 

विज्ञापन
Arrested accused of robbing elderly and women
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर में महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर लूट करने के आरोपी को सोमवार को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगीं हैं। पकड़े गए आरोपी ने 22 मई को गुलरिहा इलाके में एक महिला से हुई लूट की घटना की थी। गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने 21 हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान बशारतपुर निवासी विशाल के रूप में हुई है। आरोपी मूलरूप से मोहम्मदपुर पिपरबाती, श्यामदेउरवा थाना, महराजगंज का निवासी है। वह ऑटो चलाता है और ऑटो में ही सवारियों को निशाना बनाता था। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि 22 मई को गुलरिहा के भटहट इलाके में हुई टप्पेबाजी की घटना के बाद पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने में लगी हुई थी। 
विज्ञापन

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चुगीं तिराहे पर मौजूद थी।

इस बीच उन्हें एक ऑटो से चार लोगों आते दिखे। ऑटो चालक ने पुलिस को देखकर आटो मोड़कर दलाल चौराहे की तरफ भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस ने ऑटो चालक को तो पकड़ लिया। जबकि, उसके तीनों साथी ऑटो से उतर कर फरार हो गए। फरार साथियों की पहचान मिलेनियम सिटी निवासी राजकुमार उर्फ सोनू, गौरव और बांके के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह में हैं चार सदस्य
पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका चार लोगों का गिरोह है। वह राहगीरों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को नशीली पदार्थ खिलाकर और उनको चकमा देकर नगदी व गहने चोरी करते हैं। जरूरत पड़ने पर अपने पास मौजूद तमंचे का इस्तेमाल कर लूट भी करते हैं। 

चार घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की
पुलिस की पूछताछ में आरोपी विशाल ने चार घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। विशाल ने बताया कि चारों ने 20 अप्रैल को भटहट चौराहे से आटो में बैठाकर नशीला पदार्थ खिलाकर एक महिला से सोने के गहने और 12 हजार रुपये ले लिए थे। 29 अप्रैल को खजांची चौराहे पर एक महिला को आटो में बैठाकर नगदी व जेवर लूट लिए थे। 

नौ मई को पिपराइच कस्बे में अनुराधा हाल के पास एक महिला को आटो में बैठाकर 25 हजार रुपये ले लिए थे। 22 मई एक महिला को दलाल चौराहे पर आटो में बैठाकर उसको खाली पोटली देकर मंगलसूत्र व अन्य जेवर ले लिया था। उन्होंने बताया कि गहनों को उनके साथी कहीं और ले जाकर बेचते हैं उसके केवल नगद हिस्सा मिलता है।

22 मई को अनारी देवी ने कराया था केस दर्ज  
गुलरिहा इलाके में 22 मई को महराजगंज के पनियरा निवासी अनारी देवी पत्नी रामकेश के साथ जालसाजी हुई थी। अनारी देवी गुलरिहा से ससुराल जा रहीं थीं, उसी समय भटहट कस्बा में दो-तीन अज्ञात लोगों ने पोटली दिखाकर गहने उतरवा लिये थे। इस मामले में गुलरिहा पुलिस ने अमानत में खयानत का केस दर्ज किया था। इसी घटना के बाद पुलिस ने पड़ताल तेज की थी और सीसी टीवी सहित अन्य माध्यमों से पुलिस को कामयाबी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed