{"_id":"64c16b6241d6d025cc0a53f4","slug":"arrest-three-criminal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-253315-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिकअप में लदा चार गोवंश बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिकअप में लदा चार गोवंश बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Thu, 27 Jul 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोला (गोरखपुर)। इलाके के घोड़ालोटन गांव में बुधवार सुबह पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप में लदा चार गोवंशियों को बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। गोला थानेदार धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि बर्राह-गोपालपुर मार्ग पर भोर में तीन बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई। मौके पर पिकअप में चार गोवंशियों को लादकर ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान तीन तस्करों को दबोच लिया गया। उनकी पहचान बड़हलगंज के चिल्लूपार निवासी गोलू पुत्र ओमप्रकाश, आजमगढ़ जिले के रौनापार, फत्तेपुर निवासी अवधेश कुमार पुत्र घूरहु प्रसाद और मऊ जिले के घोषी क्षेत्र के असना निवासी फैजान पुत्र नसरुद्दीन के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन