फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   arrest

नेपाली नागरिकों से 10 हजार लेकर बनाते थे आधार कार्ड, तीन गिरफ्तार

Mon, 08 Mar 2021 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
arrest
नेपाली नागरिकों से 10 हजार लेकर बनाते थे आधार कार्ड, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

साइबर सेल और फरेंदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 60 हजार रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। साइबर सेल और फरेंदा पुलिस ने 10 हजार रुपये लेकर नेपाली नागरिकों का आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किए गए हैं।
एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक रविवार की सुबह फरेंदा दक्षिणी बाईपास पर जांच के दौरान पता चला कि रकम लेकर आधार कार्ड बनाने वाले गैंग के सदस्य कुछ नेपाली नागरिकों को टेंपो में बैठाकर कैंपियरगंज के भौराबारी ले जा रहे हैं। यहां मोबाइल फोन की एक दुकान पर आधार कार्ड बनवाया जाता है। पुलिस ने टेंपो रोका तो उसमें चार नेपाली महिलाएं एवं दो पुरुष मिले। जांच में पता चला है कि गिरोह के लोग नेपाली नागरिकों का आधार बनवाकर बैंक में लिंक कराने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हैं। अब तक सैकड़ों नेपाली नागरिकों का आधार बनवाया जा चुका है। नेपाली नागरिकों की निशानदेही पर पुलिस ने विमलेश विश्वकर्मा (भौराबारी, कैंपियरगंज-गोरखपुर), दिलशाद (सोनौली), अमरनाथ (सोनौली) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मोबाइल फोन की दुकान में बनाते थे आधार कार्ड
नेपाली नागरिकों को लाने-ले जाने की भी व्यवस्था की थी गिरोह के सदस्यों ने
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दस हजार रुपये लेकर आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के सदस्य नेपाली नागरिकों के भौराबारी तक आने-जाने के लिए टेंपो की व्यवस्था करते थे। टेंपो चालक को एक बार नेपाली लोगों को दुकान तक पहुंचाने के एवज में 15 सौ रुपये मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी विमलेश की भौराबारी में मोबाइल फोन की दुकान है। वहीं से आधार कार्ड बनाने का धंधा संचालित हो रहा था। दूसरा आरोपी दिलशाद सोनौली में मनी एक्सचेंज का धंधा करता है। वह वहीं से पूरा नेटवर्क संचालित कर रहा था।

साइबर सेल और फरेंदा पुलिस ने मोबाइल फोन की दुकान से 60 हजार रुपये, 13 गांवों की मोहर, दो इंकपैड, चार प्रिंटर, एक स्कैनर, दो कीबोर्ड, दो फिंगर स्कैनर, एक आई रेटिना स्कैनर, तीन एडाप्टर, पांच मोबाइल फोन, एक जीपीएम लोकेटर, एक हार्ड डिस्क, एक कैमरा, नेपाली नागरिकों के हस्ताक्षर वाले तीन सादे पेपर, छह फोटो, दो लैपटॉप, दो फर्जी आधार कार्ड, एक टेंपो, तीन सिम कार्ड आदि बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे आधार कार्ड पर स्थानीय पता दर्शाने के लिए गांवों की मोहर का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed